फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान को मिला ऑस्कर्स का खास बुलावा, बनीं एकेडमी मेंबर; खास पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

Thu, 02 Jul 2026 12:13 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर  फराह खान इन दिनों शो लॉकअप सीजन 2 होस्ट करती नजर आ रही हैं। इस बीच उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर खास जानकारी फैंस को दी है, जो कि हॉलीवुड से जुड़ी हुई है।  

ऑस्कर्स ने मेंबरशिप के लिए किया इनवाइट

विज्ञापन

दरअसल, फराह खान को ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने साल 2026 की मेंबरशिप के लिए इनवाइट किया है।

इस खबर से खुश होकर फराह खान ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि वह इस सम्मानित ग्रुप का हिस्सा बनकर ‘बहुत खुश और गर्व महसूस कर रही हैं।’

विशाल भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम

529 लोगों को भेजा इनवाइट
हर साल एकेडमी दुनियाभर के कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अपने मेंबर के रूप में शामिल करती है। इस साल कुल 529 लोगों को इनवाइट भेजा गया है, जिसमें फराह खान भी शामिल हैं। अब वह ऑस्कर अवॉर्ड्स के वोटिंग प्रोसेस का हिस्सा बन सकेंगी।

फराह खान के अलावा इस लिस्ट में कई और भारतीय नाम भी शामिल हैं। इनमें मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज का नाम है, जो ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

दीपा भाटिया और एका लखानी का नाम शामिल 
इसके साथ ही दिग्गज एडिटर ए. श्रीकर प्रसाद और दीपा भाटिया को भी इनवाइट मिला है। दीपा भाटिया ने 45 साल से ज्यादा लंबे करियर में ‘आरआरआर’, ‘दिल चाहता है’, ‘साथिया’, ‘तारे ज़मीन पर’, ‘रॉक ऑन!!’, ‘माय नेम इज़ खान’ और ‘काय पो छे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

इस लिस्ट में कॉस्ट्यूम डिजाइनर एका लखानी, कास्टिंग डायरेक्टर दिलीप शंकर और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर शालिनी कांतैया का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

एनीमेशन कैटेगरी में अवनीत कौर को भेजा इनवाइट
इसके अलावा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ और प्रोफेशनल्स को भी इनवाइट मिला है। इनमें एनीमेशन कैटेगरी में अवनीत कौर, प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी में राजेश रामचंद्रन, और विजुअल इफेक्ट्स में बेकी ग्राहम और जय मेहता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Shivangi Joshi: ‘लॉकअप 2’ में शिवांगी के फैंस को मिला सरप्राइज, सगाई को लेकर दिया हिंट; बोलीं- ‘मैं शादी…’

इस इनवाइट को स्वीकार करने के बाद ये सभी लोग दुनिया के करीब 11,000 से ज्यादा एकेडमी मेंबर्स का हिस्सा बन जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड्स में वोट देने का अधिकार भी मिलेगा, जिससे वे नॉमिनेशन और विनर्स चुनने में हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें