फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डिफेंड करना बंद करो’, राम कपूर के व्यवहार पर कंगना रनौत ने लगाई क्लास; ‘लॉकअप 2’ में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 01 Jul 2026 11:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lock Upp Season 2: एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में ‘जनता की आवाज’ बनकर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ फराह खान और रितेश देशमुख भी नजर आए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
राम कपूर और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो में कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए कंगना ने टीवी एक्टर राम कपूर को उनके रवैये को लेकर जमकर समझाया। कंगना ने राम से कहा कि अगर वह खुद में सुधार करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने हर काम को सही ठहराना बंद करना होगा।

कंगना ने लगाई राम की क्लास

विज्ञापन

एपिसोड के दौरान कंगना ने राम से कहा, ‘राम जी, आपको इस गेम को इतना सीरियस नहीं लेना चाहिए था। और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं, तो फिर यहां आए ही क्यों? अपनी बेवकूफी दिखाने के लिए?’

इस पर राम कपूर ने खुद का बचाव करते हुए कहा, ‘जब सही समय आएगा, तो मैं अपनी सच्चाई सबके सामने रखूंगा, और बेहतर तरीके से रखूंगा।’ इस पर कंगना ने उन्हें दोबारा चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर सुधार करना है, तो खुद को डिफेंड करना बंद करो।’

Trending Videos

लॉक अप इवेंट में रितेश और फराह के साथ राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राम ने की थी फराह से बहस
इससे पहले फराह खान ने भी राम कपूर को इसी तरह का रियलिटी चेक दिया था। ‘चार्जशीट’ सेगमेंट के दौरान फराह ने कहा कि जहां वह हर शो में लीड रोल में नजर आते हैं, वहीं ‘लॉक अप 2’ में वह बैकग्राउंड में चले गए हैं।

फराह ने कहा, ‘मैं आपसे पूछना चाहती हूं, हर शो में आप लीड होते हैं, लेकिन यहां आकर आप बैकग्राउंड एक्टर बन गए हैं।’

कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

मैं नहीं बदलने वाला...जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा
हालांकि राम ने इस फीडबैक को अच्छे तरीके से नहीं लिया और फराह को बीच में रोकने की कोशिश की। इस पर फराह ने कहा, ‘जो मैं देख रही हूं, वो राम मुझे पसंद नहीं है। ये सिर्फ मजाक नहीं है।’

राम ने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे लिए तो ये मजाक ही है। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा।’

विज्ञापन

लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

निकाल दो मुझे- राम
फराह ने एक बार फिर समझाने की कोशिश की और कहा, ‘आप जो कर रहे हैं, ये लेक्चर देना, आप वैसे नहीं हैं।’ लेकिन राम अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने कहा, ‘तो निकाल दो मुझे। मैं नहीं बदलने वाला। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा।’

इसके बाद फराह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘जो लोग नहीं बदलते, वो डायनासोर बन जाते हैं।” इस पर राम ने जवाब दिया, ‘मैं डायनासोर बन जाऊंगा।’

ये भी पढ़ें- Shivangi Joshi: ‘लॉकअप 2’ में शिवांगी के फैंस को मिला सरप्राइज, सगाई को लेकर दिया हिंट; बोलीं- ‘मैं शादी…’

इस पूरे मामले में कंगना और फराह दोनों ने राम कपूर को समझाने की कोशिश की, लेकिन राम अपने रवैये पर कायम नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें