फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah Khan: जब फराह खान ने इस टेनिस स्टार के बेटे को दिया 10 रुपये का साइनिंग अमाउंट, लॉन्च करने की बात कही

Mon, 17 Feb 2025 09:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फराह खान फिल्में बनाने और कोरियोग्राफी करने के अलावा अपना एक व्लॉग चैनल भी चलाती हैं। फिल्ममेकर के इस चैनल पर कई सेलिब्रिटी नजर आते हैं। हाल ही में एक नामी टेनिस स्टार भी फराह खान के व्लॉग में दिखीं। तब खुलासा हुआ कि फराह ने, उनके बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए 10 रुपये का साइनिंग अमाउंट सालों पहले दिया था। 

विज्ञापन
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान यूट्यूब पर अपना एक व्लॉग चैनल चलाती हैं, जिसमें वह कुकिंग वीडियो शूट करने के लिए सेलिब्रिटीज के घर जाती हैं। इस दौरान करियर, पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें भी होती हैं। हाल में फेमस टेनिस स्टार रहीं सानिया मिर्जा के घर भी फराह खान पहुंचीं। इस मुलाकात में सानिया ने बताया कि फराह ने उनके बेटे को लॉन्च करने का वादा किया है और इसके लिए 10 रुपये साइनिंग अमाउंट दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सानिया मिर्जा फराह खान के व्लॉग में नजर आईं - फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने कहा 100 रुपये दिए 
सानिया ने फराह खान के व्लॉग में बताया कि जब उनका बेटा पैदा हुआ था, फिल्ममेकर उनके घर आईं। तब फराह ने उनके बेटे को 10 रुपये दिए और बोली कि वो इसे लॉन्च करेंगी। इस पर फराह ने कहा कि उन्होंने 100 रुपये साइनिंग अमाउंट दिया था। इस पर दोनों हंसने लगे। 

ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan-Boney Kapoor: फराह खान ने बोनी कपूर के बारे में बताई दिलचस्प बात, बोलीं- रिक्शा जैसे हेलीकॉप्टर...

मिलकर बनाई ये डिश 
सानिया मिर्जा और फराह खान ने व्लॉग चैनल पर मिलकर चिकेन 65 नाम की डिश बनाई। साथ ही पर्सनल लाइफ और करियर से जुड़ी बातें भी साझा की। इस बातचीत में सानिया का बेटा भी शामिल नजर आया। इस दौरान सभी मस्ती करते हुए भी नजर आए। 

ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: बड़े-बड़े सितारों को उंगली पर नचाती है स्टंटमैन की बिटिया, शाहरुख खान की इस फिल्म ने पलट दी किस्मत

पुरानी है फराह और सानिया मिर्जा की दोस्ती 
सानिया मिर्जा और फराह खान काफी पहले से एक-दूसरे को जानते हैंI फराह खान लंबे समय से सानिया के साथ कुकिंग वीडियो शूट करने का सोच रही थीं। लेकिन दोनों की व्यस्त थे तो ये अब जाकर मुमकिन हुआ। फराह पहले भी अर्चना पूरन सिंह, बोनी कपूर जैसे सेलिब्रिटी के घर जाकर कुकिंग वीडियो अपने व्लॉग चैनल के लिए शूट कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें