फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fantastic Four X Review: हॉलीवुड की इस फिल्म ने दर्शकों को किया दीवाना, बोले- 'अभी तक की बेस्ट मार्वल मूवी'

Fri, 25 Jul 2025 11:42 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Fantastic Four First Steps: हॉलीवुड की फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे लेकर यूजर्स के एक्स पर रिएक्शंस आने लगे हैं। आइए जानते हैं नेटिजंस को कैसी लगी फिल्म।

विज्ञापन
द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैचराच और जोसेफ क्विन अभिनीत सुपरहीरो ड्रामा फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ 25 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यह फिल्म दर्शकों को अंतरिक्ष की यात्रा करवाती है और उन्हें उनके सुपरहीरोज से भी मिलवाती है। फिल्म के रिलीज होते ही नेटिजंस के रिएक्शंस आने लगे हैं। जानें क्या बोले दर्शक। 

दर्शकों को रास आ रही फिल्म

विज्ञापन

मैट शाकमैन के निर्देशन में बनी ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को दर्शक देखने के बाद एक्स पर शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘यह एक बेहतरीन फिल्म है, कलाकारों ने कमाल कर दिया। सारा फिन की कमी नहीं खलती और मुझे रेट्रो फ्यूचरिस्टिक लुक बहुत पसंद आया। सटीक कॉमिक गैलेक्टस के किरदार ने मुझे आश्चर्य कर दिया। मेरी बस एक ही शिकायत है कि काश यह फिल्म थोड़ी लंबी होती। कुछ पल थोड़े जल्दबाजी में दिखाए गए लगते हैं। मैं इसे 9/10 रेटिंग देती हूं।’ दूसरे यूजर ने कहा कि यह शानदार फिल्म है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेस्ट मार्वल मूवी।
 


 
 
 
 
 
 
 

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स हैं, जो एक स्पेस मिशन पर जाते हैं और एक हादसे का शिकार होते हैं। जब वह धरती पर लौटते हैं, उनका जीवन बदल चुका होता है, हर एक के पास अलग-अलग सुपरपावर होती हैं। इन सुपरपावर से ये सुपरहीरो बनते हैं और अपने देश, दुनिया की रक्षा बुरे लोगों से करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें