फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarzameen X Review: इब्राहिम और काजोल की अदाकारी ने जीता फैंस का दिल, 'सरजमीं' देखकर दर्शकों ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 25 Jul 2025 11:27 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarzameen X Review Out: फिल्म 'सरजमीं' आज रिलीज हो गई है। फिल्म देखकर दर्शकों ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसा लगी?
विज्ञापन
सरजमीं - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री काजोल, साउथ के अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान की अदाकारी वाली फिल्म 'सरजमीं' 25 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। एक्शन थ्रिलर फिल्म में देशभक्ति भी दिखाई गई है। फिल्म को देखने के बाद कई दर्शक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए देखते कि यह फिल्म दर्शकों को कैसी लगी है।
विज्ञापन

दर्शक को काजोल की अदाकारी पसंद आई
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा 'सरजमीं ने मुझे रुला दिया। फिल्म ने जो संदेश दिया है इसके लिए उसकी तारीफ की जानी चाहिए। काजोल का अंत का खास दृश्य सिनेमा हॉल की सीटियों और जयकारों का हकदार है। इस किरदार को निभाने के लिए शुक्रिया। आपने एक बार फिर साबित कर दिया कि भावनाओं और गुस्से से भरी भूमिका में आप कमाल कर देती हैं।
 

दर्शक ने फिल्म और काजोल की तारीफ की
एक और दर्शक ने फिल्म में काजोल की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'काजोल! हे भगवान! फिल्म सरजमीं को देखना बहुत अच्छा अनुभव था! आपके क्लासिक इमोशनल बहुत अच्छे हैं। आखिर में आपकी अदाकारी बहुत अच्छी है। उफ! फिल्म और आपकी तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, प्रणाम।
 

दर्शक ने फिल्म और कलाकारों की तारीफ की है
एक दूसरे यूजर ने फिल्म 'सरजमीं' की तारीफ में लिखा है 'सरजमीं एक खूबसूरत छोटी सी फिल्म है जिसमें भावनाओं को सही जगह पर रखा गया है। काजोल और पृथ्वीराज के शानदार अभिनय के साथ-साथ इब्राहिम ने भी फिल्म में अच्छा अभिनय किया है।'
 
 

दर्शक को फिल्म औसत लगी 
एक और एक्स यूजर ने फिल्म को औसत बताया है। उन्होंने लिखा है 'सरजमीं का आधार बहुत अच्छा है। हालांकि वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म की पटकथा कमजोर है। इसके निर्देशन ने निराश किया है। पृथ्वीराज, काजोल और बाकी कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया है लेकिन कोई खास भावनात्मक जुड़ाव नहीं दिखा। कुल मिलाकर, यह एक औसत दर्जे की फिल्म है। इसमें कुछ खास नहीं है।
 
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'सरजमीं' का निर्देशन अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है। उन्होंने इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू किया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, सरजमीं आज शुक्रवार, 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें