पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैचराच और जोसेफ क्विन अभिनीत सुपरहीरो ड्रामा फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ 25 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यह फिल्म दर्शकों को अंतरिक्ष की यात्रा करवाती है और उन्हें उनके सुपरहीरोज से भी मिलवाती है। फिल्म के रिलीज होते ही नेटिजंस के रिएक्शंस आने लगे हैं। जानें क्या बोले दर्शक।
दर्शकों को रास आ रही फिल्म
मैट शाकमैन के निर्देशन में बनी ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को दर्शक देखने के बाद एक्स पर शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘यह एक बेहतरीन फिल्म है, कलाकारों ने कमाल कर दिया। सारा फिन की कमी नहीं खलती और मुझे रेट्रो फ्यूचरिस्टिक लुक बहुत पसंद आया। सटीक कॉमिक गैलेक्टस के किरदार ने मुझे आश्चर्य कर दिया। मेरी बस एक ही शिकायत है कि काश यह फिल्म थोड़ी लंबी होती। कुछ पल थोड़े जल्दबाजी में दिखाए गए लगते हैं। मैं इसे 9/10 रेटिंग देती हूं।’ दूसरे यूजर ने कहा कि यह शानदार फिल्म है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेस्ट मार्वल मूवी।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स हैं, जो एक स्पेस मिशन पर जाते हैं और एक हादसे का शिकार होते हैं। जब वह धरती पर लौटते हैं, उनका जीवन बदल चुका होता है, हर एक के पास अलग-अलग सुपरपावर होती हैं। इन सुपरपावर से ये सुपरहीरो बनते हैं और अपने देश, दुनिया की रक्षा बुरे लोगों से करते हैं।