फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babil Khan: वीडियो देख फैंस को सताई बाबिल की चिंता, बोले- डिप्रेशन में हैं; मां सुतापा को दी साथ रहने की सलाह

Sun, 04 May 2025 03:47 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Reaction On Babil Khan Video: बाबिल खान का कथित वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनको लेकर काफी परेशान हैं। लोग उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं। साथ ही उनकी मां से भी अपील कर रहे हैं। जानिए फैंस ने वीडियो पर कैसे किया रिएक्ट।
विज्ञापन
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता बाबिल खान आज सुबह से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि पहले बाबिल ने उस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और बाद में डिलीट कर दिया। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में बाबिल ने बॉलीवुड और इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स को फेक बताया है। वीडियो को लेकर बाबिल चर्चा में बने ही थे, तभी अचानक बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ही डिलीट करके लोगों को हैरान कर दिया। बाबिल के वीडियो के बाद से ही लोग उनको लेकर परेशान है और उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उन्हें डिप्रेशन में बताते हुए उनकी मां को उनके साथ रहने की सलाह दे रहे हैं। जानते हैं बाबिल के वायरल वीडियो पर लोगों ने दिए क्या रिएक्शन।

मां सुतापा को दी बाबिल के साथ रहने की सलाह

विज्ञापन

बाबिल के कथित वीडियो को देखकर उनके फैंस चिंतित हैं। कोई उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर सवाल खड़े कर रहा है, तो कोई उनकी मां सुतापा को बाबिल के आसपास रहने की सलाह दे रहा है। सोशल मीडिया पर अधिकांश लोग बाबिल को लेकर चिंतित हैं और उनके डिप्रेशन में होने की बात कर रहे हैं। लोग उनके करीबियों को उनके साथ रहने और उन्हें सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन




लोगों को डर कहीं कुछ गलत न कर लें बाबिल

कुछ लोग बाबिल के इस वीडियो को देखकर सुशांत सिंह के आत्महत्या करने को भी याद कर रहे हैं। साथ ही एक यूजर को बाबिल के भी सुसाइड करने का डर सता रहा है। उनके करीबियों से उन्हें सपोर्ट करने की बात कही।







यह खबर भी पढ़ें: 
Babil Khan: बाबिल खान ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, वायरल वीडियो को लेक

लोगों को याद आया बाबिल का पुराना पोस्ट
बाबिल के इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों को बाबिल का वो पोस्ट भी याद आ गया जो उन्होंने कुछ दिन पहले अपने पिता इरफान खान की पुण्यतिथि पर साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अंग्रेजी में एक कविता सी पोस्ट की थी जिसमें लिखा था कि मैं जल्द ही आपके पास आउंगा। ऐसे में अब इस वीडियो को देखकर लोग बाबिल को लेकर परेशान हो रहे हैं।







यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan:कभी अच्छे व्यवहार तो कभी इमोशनल पोस्ट के लिए ...

लोगों ने पूछा क्या ये पीआर है ?
एक ओर जहां अधिकांश लोग बाबिल को सपोर्ट कर रहे हैं और उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर बात कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग बाबिल के इन वीडियोज को प्रमोशन और पीआर स्टंट भी बता रहे हैं। साथ ही कई लोग उन्हें नशे की हालत में बता रहे हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें