फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: बॉलीवुड की इस दिग्गज अभिनेत्री से मिलकर खिलखिला उठे धर्मेंद्र, दोनों ने साथ में कीं 16 फिल्में

Sun, 04 May 2025 03:17 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra: हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की मुलाकात एक अभिनेत्री से हुई, जिन्होंने उनके साथ 16 फिल्मों कीं हैं। उन्हें देखते ही खिलखिला उठे अभिनेता। जानिए कौन है वो एक्ट्रेस।

विज्ञापन
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में कीं हैं, जिनमें उन्होंने बहुत सी चर्चित एक्ट्रेस के साथ काम किया। हाल ही में धर्मेन्द्र की मुलाकात अभिनेत्री जया प्रदा से हुई, उनसे मिल कर एक्टर की खुशी का ठिकाना ना रहा है। धर्मेंद्र ने इस मुलाकात के बारे में बहुत ही प्यारा संदेश साझा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जया प्रदा और धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम- @aapkadharam
धर्मेंद्र ने जया प्रदा के बारे में क्या कहा?
बीते दिन शनिवार को धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंची एक्ट्रेस जया प्रदा। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अभिनेत्री के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी। तस्वीरें पोस्ट करते समय धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, मेरी प्यारी को-स्टार जया प्रदा, आज अपने मित्रों के साथ मुझसे मिलने आईं। मैं उन सभी को देखकर बेहद खुश हूं।’ इसके साथ ही उन्होंंने दिल वाल इमोजी भी लगाया है। शेयर की गई इन तस्वीरों में जया प्रदा पीले रंग के ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं धर्मेंद्र सफेद शर्ट और नीली जींस के साथ काली टोपी लगाए हुए हैं।
 


यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: कभी अच्छे व्यवहार तो कभी इमोशनल पोस्ट के लिए, जानिए कब-कब ट्रोल्स के निशाने पर आए बाबिल खान

फैंस बोले क्या शानदार जोड़ी है
धर्मेंद्र के इस पोस्ट को यूजर्स काफी पंसद कर रहे हैं। बहुत समय बाद धर्मेंद्र और जया प्रदा को साथ देख फैंस इस जोड़ी की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों साथ में और फिल्में बनाएं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि पुरानी यादें ताजा हो गई।इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा, ‘हम लोग पुराने खयालात के हैं, पुराने मित्र और पुरानी सभी यादें अच्छी लगती हैं आप मेरे आदर्श हैं और आपको देखकर एक नई ऊर्जा का संचार होता है।’

यह खबर भी पढ़ें: Akshay-Saif: खलनायक बन दहशत फैलाएंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन की फिल्म में सैफ अली खान संग करेंगे दो-दो हाथ

एक नजर जया और धर्मेंद्र की फिल्मों की ओर
जया प्रदा और धर्मेंद्र की जोड़ी स्क्रीन पर बहुत चर्चित रही। दोनों ने साथ में लगभग 16 फिल्में बनाई है, जिनमें 'कयामत', 'इंसाफ कौन करेगा', 'एलान-ए-जंग', 'शहजादे', 'कुंदन' और 'पापी देवता' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा अगर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म की बात करें तो उन्हें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में देखा गया था। वहीं, जया प्रदा को आखिरी बार मलयालम फिल्म 'रामचंद्र बॉस एंड कंपनी' में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें