फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट ने किया कमाल, कॉन्सर्ट में झूमे फैंस; वायरल हो रहे कई वीडियो

Sun, 19 Oct 2025 12:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Travis Scott Delhi Concert: अमेरिकी रैपर और गीतकार ट्रैविस स्कॉट इन दिनों भारत में हैं। शनिवार को दिल्ली में उनका कॉन्सर्ट में हुआ। उनके कॉन्सर्ट के टिकट की कीमतें 4 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक रहीं।
विज्ञापन
ट्रैविस स्कॉट के फैंस, ट्रैविस स्कॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रैपर और गीतकार ट्रैविस स्कॉट भारत में हैं और शनिवार की रात को उनका कॉन्सर्ट दिल्ली में हुआ। कॉन्सर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस उनके कॉन्सर्ट से दीवाने हो रहे हैं। कॉन्सर्ट की शुरुआत कनाडाई रैपर और गायक, नव ने की। कॉन्सर्ट में उनका स्वागत जोरदार तालियों से हुआ।
विज्ञापन

 

वर्ल्ड टूर का एक हिस्सा
ट्रैविस स्कॉट का दिल्ली में कॉन्सर्ट उनके सर्कस मैक्सिमस वर्ल्ड टूर का एक हिस्सा है। भारत में उनके फैंस अपने पसंदीदा रैपर के कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
 

ट्रैविस स्कॉट के दिल्ली कॉन्सर्ट के टिकट की कीमतें
बुक माई शो पर, कॉन्सर्ट के टिकट की कीमतें 4000 रुपये से शुरू होकर 30,000 रुपये तक रहीं। कहा जा रहा है कि ट्रैविस के फैंस उन्हें लाइव देखने के लिए कोई भी कीमत चुका सकते हैं।
 

दिल्ली में ट्रैविस स्कॉट कॉन्सर्ट में कड़ी सुरक्षा
जब कोई अंतरराष्ट्रीय हस्ती भारत में परफॉर्म करने आती है, तो सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय होती है। इसलिए, एएनआई के अनुसार, 1600 निजी सुरक्षा कर्मचारी और दिल्ली पुलिस के लगभग 1200 से 1800 अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए हैं कि कॉन्सर्ट वाली जगह पर सब कुछ सुचारू रूप से चले।
 
विज्ञापन

क्या देर से खुले गेट?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नेटिजन दावा कर रहा है कि शनिवार को दिल्ली में ट्रैविस के कॉन्सर्ट के गेट देर से खोले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें