फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हॉलीवुड मिला टॉलीवुड से, ‘द चेनस्मोकर्स’ ने मोहनलाल से की खास मुलाकात; फैंस ने लगाई कमेंट्स की बाढ़

Sat, 25 Apr 2026 12:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Chainsmokers and Mohanlal: अमेरिकन ईडीएम जोड़ी ‘द चेनस्मोकर्स’ और भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की हाल ही में डलास में मुलाकात ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। जानिए क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
‘द चेनस्मोकर्स’ और मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक्टर मोहनलाल और ‘द चेनस्मोकर्स’ की लाइव शो से पहले हुई इस मुलाकात की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है। अब लोग इस मुलाकात को बड़ा क्रॉसऑवर बता रहे हैं। 

‘द चेनस्मोकर्स’ ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट 

विज्ञापन

‘द चेनस्मोकर्स’ ने अपने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘डलास में हमारे शो से पहले एक नया दोस्त बनाया।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें अमेरिकी स्टार्स के बीच में मोहनलाल नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो पोस्ट कर एक्टर को टैग भी किया। 

फोटो में मोहनलाल बेहद स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने प्रिंटेड शॉर्ट-स्लीव शर्ट पहनी थी, जिसमें ऊपर की तरफ स्काई-ब्लू बेस पर गोल्ड और ब्राउन बर्ड डिजाइन थे, जबकि नीचे का हिस्सा डार्क नेवी ब्लू था। उन्होंने इसे ब्लू जींस और व्हाइट इनर के साथ कैरी किया।

विज्ञापन

फैंस हुए एक्साइटेड
जैसे ही ये फोटो सामने आई, फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, ‘आपने एक सच्चे लेजेंड से मुलाकात की,’ तो किसी ने हैरानी जताते हुए कहा, ‘ये क्या हो गया!’ वहीं एक फैन ने मोहनलाल को ‘इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक’ बताया।

भारतीय सिनेमा के 'जेम' हैं मोहनलाल 
मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिना जाता है। उन्हें दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है और वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार और सफल फिल्में दी हैं, जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में फैली हुई है।

मोहनलाल का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहनलाल जल्द ही फिल्म ‘पैट्रियट’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में ममूटी भी अहम भूमिका में हैं और इसे महेश नारायण डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म अब 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा मोहनलाल के पास ‘दृश्यम 3’ भी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें