हाई एनर्जी के साथ परफॉर्मेंस रखी जारी
बीच परफॉर्मेंस में फैन द्वारा इस तरह का व्यवहार किए जाने के बावजूद करण ने जिस तरह रिएक्शन दिया, उस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। करण के साथ जब यह हरकत हुई तब वे हाई एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रहे थे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। कुछ सेकंड रुकने के बाद उन्होंने टी-शर्ट उठाई। अपने चेहरे का पसीना पोंछा और फिर दर्शकों की तरफ उछालकर वापस परफॉर्म करने लगे।
Emmy Awards 2025: एना मैक्सवेल मार्टिन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, ओरिओल प्ला बेस्ट एक्टर; देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
सिंगर के सपोर्ट में आए नेटिजन्स
करण औजला के इस अंदाज पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। टी-शर्ट फेंकने वाले शख्स की यूजर्स आलोचना कर रहे हैं। वहीं, सिंगर करण के प्रति समर्थन जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पहले टी-शर्ट का दाम 100 रुपये था। बाद में 10,000 रुपये हो गया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तेरी ब्रांडेड शर्ट से वह पसीना ही पोछेगा'।