फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Actresses: कभी टीवी पर राज करती थीं ये हसीनाएं, लेकिन आज हैं काम के लिए मोहताज, लिस्ट देख हो जाएंगे हैरान

Wed, 24 Apr 2024 11:05 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टेलीविजन स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी की दुनिया में नाम कमाना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल है उस कमाए हुए नाम को बनाए रखना। अगर किस्मत साथ दे तो कई बार राहें आसान हो जाती हैं, लेकिन यह खुशनसीबी सबके हिस्से में नहीं आती है। आइए हम आज आपको टेलीविजन की उन हसीनाओं के बारे में बताते हैं जो अपने पहले ही शो से स्टार बन गईं, लेकिन अपने स्टारडम को बरकरार नहीं रख पाईं। 

Amitabh Bachchan: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम


कभी टेलीविजन की फेवरेट स्टार रहीं शेफाली शर्मा कहीं खो गई हैं। शेफाली को 'बानी- इश्क दा कलमा' से खूब पहचान मिली। दर्शकों को 'बानी- इश्क दा कलमा' में उनका किरदार काफी पंसद भी आया था, लेकिन इस शो के बाद वे किसी और शो में कोई कमाल नहीं कर पाईं। आजकल शेफाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विभा आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
'बालिका वधू' की 'सुगना' याद है आपको। 'सुगना' का किरदार विभा आनंद ने निभाया था। इस शो की वजह से वे रातों-रात स्टार बन गई थीं। 'बालिका-वधू' में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे, लेकिन वे इस सफलता को बरकरार नहीं रख पाईं। इस शो के बाद वे कई और शो में नजर तो आईं, लेकिन 'सुगना' की सफलता को दोहरा नहीं पाईं।

4 of 5
पूनम नरूला - फोटो : इंस्टाग्राम

कभी एकता कपूर की फेवरेट रहीं पूनम नरूला भी अब किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आती हैं। पूनम ने 'शरारत' और 'कसौटी जिंदगी' जैसे हिट शो में काम किया था, लेकिन वे भी अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाईं।  इन दिनों वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांची कॉल - फोटो : इंस्टाग्राम
कभी टीवी इंडस्ट्री की जान रहीं कांची कॉल भी कहीं खो गई हैं। कांची को पहचान टीवी शो ‘एक लड़की अनजानी सी’ से मिली थी। दर्शकों ने उनके शो को काफी पंसद किया था। इस शो से वे रातों-रात स्टार तो बन गईं, लेकिन इसकी सफलता को आगे वे बरकरार नहीं रख पाईं। बाद में कांची ने कई और शो में काम किया, मगर बात नहीं बनीं।

दर्शकों को रास नहीं आया 'दो और दो प्यार', जानें कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें