फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Das: मशहूर अमेरिकी भजन गायक कृष्णा दास महीनों बाद फिर आएंगे भारत, भक्ति संगीत से दर्शकों का मोहेंगे मन

Tue, 19 Aug 2025 09:40 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kirtan Artist Krishna Das India Tour: अमेरिकी भजन गायक कृष्णा दास, जिन्हें पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत के लिए जाना जाता है। गायक एक साल बाद फिर से भारत आने वाले हैं और अपने संगीत की प्रस्तुति भी देंगे। 

विज्ञापन
कृष्ण दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी योग के मंत्र गुरु कहे जाने वाले कृष्णा दास जल्द ही भारत आने वाले हैं। आपको बता दें कृष्णा दास के संगीत के शौकीन दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं। भजन गायक कृष्णा दास भारत के शहरों में अपनी प्रस्तुति भी देंगे, जिसकी पूरी डिटेल सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कब-कब और कहां होगा उनका कार्यक्रम। 

विज्ञापन

अक्टूबर महीने में आएंगे भारत
द न्यू यॉर्क टाइम्स के द्वारा जानकारी मिली है कि अमेरिकी मूल के प्रसिद्ध गायक और ग्रैमी नॉमिनेटेड कृष्णा दास भारत के तीन शहरों में अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे। गायक के भारत दौरे की शुरुआत 31 अक्टूबर से दिल्ली शहर से होगी और उनका पहला संगीत कार्यक्रम ब्रह्मकमल हॉल, यशोभूमि प्रदर्शनी एवं व्यापार केंद्र, दिल्ली में आयोजित होगा।

यह खबर भी पढ़ें: Dhanashree Verma: 'हमेशा उनका साथ दिया, कोर्ट में फूट-फूट कर रोई'; चहल संग तलाक पर धनश्री ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

मुंबई और बंगलुरू में भी होगा संगीत कार्यक्रम
दिल्ली के बाद कृष्णा दास मुंबई का दौरा करेंगे और वहां 2 नवंबर को दर्शकों से रूबरू होंगे। उनका यह इवेंट डोम एसवीपी स्टेडियम, मुंबई में होगा। इसके अलावा मुंबई के बाद फिर बंगलुरू में उनका अंतिम समापन कार्यक्रम होगा, जो 5 नवंबर को फीनिक्स मार्केटसिटी, बैकयार्ड एरिया, बेंगलुरु में होगा। साथ ही आपको बताते चलें कि अगर आपको इसमें शामिल होना है, तो आप 19 अगस्त से डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो से टिकट खरीद सकते हैं। 


कृष्णा दास ने कहा- यह शानदार अनुभव है
भारत दौरे पर जाने को लेकर कृष्णा दास ने कहा, ‘यहां दर्शकों की भक्ति और ग्रहणशीलता अद्भुत है। मेरी आशा है कि ये मंत्र और कार्यशालाएं, सभी को अपने हृदय में और गहराई से उतारने की जरूरत है, जिससे आप आंतरिक शांति अनुभव करेंगे। यह टूर एक पवित्र ध्वनि को साझा करने के बारे में है जो इस वर्तमान दुनिया में हम सभी को दिव्य शक्ति को अनुभव कराती है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें