सपना चौधरी ने किया कंजक पूजन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary
अपने हाथों से खिलाया कन्याओं को खाना
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे कन्या पूजन करती नजर आ रही हैं। सिंगर-डांसर ने छोटी-छोटी कन्याओं को अपने हाथों से खाना खिलाया।
सपना चौधरी ने किया कंजक पूजन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary
चरण पखारकर दी दक्षिणा
साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने छोटी-छोटी कन्याओं को अपने घर बुलाया। उनके चरण पखारकर भोग-प्रसाद दिया। फिर, उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया। कन्याओं से उन्होंने आशीर्वाद लिया।
सपना चौधरी ने किया कंजक पूजन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary
'लंका लगाने वालों पर शेर छोड़ देना'
सपना चौधरी ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है। इसमें वे माता रानी से प्रार्थना करती दिखी हैं। उन्होंने लिखा है, 'जो मेरी लंका लगाने की कोशिश करें उसके पीछे अपना शेर छोड़ देना माता रानी। मैं तो कहती हूं कि छाती में त्रिशूल अलग से घोप देना'।
सपना चौधरी ने किया कंजक पूजन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itssapnachoudhary
फैंस बोले- 'माता रानी आपको खुश रखें'
सपना चौधरी के इस मजेदार कैप्शन की नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस लिख रहे हैं, 'माता रानी आपको हमेशा खुश रखें'। बता दें कि सपना चौधरी हर साल नवरात्रि में अपने यहां कंजक पूजन करती हैं। इस बार भी उन्होंने इस परंपरा को बखूबी निभाया है।