फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F1 X Review: फिल्म 'एफ1' से छाए ब्रैड पिट, जानें दर्शकों को कैसी लगी स्पोर्ट्स ड्रामा

Fri, 27 Jun 2025 10:22 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

F1 X Review Out: अमेरिकन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'एफ1' दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कई दर्शकों ने एक्स पर फिल्म की तारीफ की है तो कई दर्शकों ने फिल्म को औसत बताया है।
विज्ञापन
एफ 1 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोसेफ कोसिंस्की की फिल्म 'एफ1' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 27 जून को भारत में भी यह फिल्म रिलीज हुई है। रिलीज के बाद कई दर्शकों ने एक्स पर इसके बारे में लिखा है। कई दर्शकों ने फिल्म को पैसा वसूल बताया है तो वहीं कुछ ऐसे भी दर्शक हैं जिन्होंने फिल्म को औसत बताया है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी।

विज्ञापन

दर्शक ने बताया पूर्ण सिनेमा
'एफ 1' फिल्म उत्तरी अमेरिका में भी रिलीज हुई। एक दर्शक ने इसे पूर्ण सिनेमा बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा 'एफ 1 फिल्म पूर्ण सिनेमा है। बहुत शानदार थिएटर अनुभव है। रोमांच से भरपूर सिनेमा। अगर आप इसे आईमैक्स पर नहीं देखते हैं, तो आप बहुत कुछ खो रहे हैं। यह एक बेहतरीन फिल्म है। इसे सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखें।'

दर्शक ने की निर्देशक की तारीफ
एक दूसरे दर्शक ने फिल्म की समीक्षा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'कल एफ1 देखी। जोसेफ कोसिंस्की से बेहतरीन दृश्यों की उम्मीद थी, लेकिन कहानी में इतना डूब जाने की उम्मीद नहीं थी। सिनेमैटोग्राफी और साउंड डिजाइन बहुत अच्छा है। ऐसा लगता है कि आप ड्राइवर की सीट पर हैं। कोसिंस्की ने फिर से कमाल दिखाया, बिल्कुल टॉप गन: मेवरिक की तरह।'

यह खबर भी पढ़ें: Kannappa X Review: जबरदस्त है विष्णु मांचू और अक्षय कुमार की अदाकारी, आखिर दर्शकों को कैसी लगी 'कन्नप्पा'?

दोबारा फिल्म देखना चाहता है दर्शक
एक और यूजर ने फिल्म के दृश्यों की खूब तारीफ की है। उनको यह फिल्म इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने पहले इसे आइमैक्स पर देखा अब वह इसी फिल्म को दोबारा आईमैक्स4डी पर देखना चाहते हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा 'आईमैक्स संस्करण बेहतरीन था। इसे आईमैक्स4डी पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।'

सिनेमाघरों में देखने लायक है फिल्म
एक यूजर को फिल्म बहुत अच्छी नहीं लगी है लेकिन उन्होंने कहा है कि इसे सिनेमाघरों में जाकर देखा जा सकता है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'एफ 1 फिल्म देखने गया था। उम्मीद है कि आज रात यूट्यूब पर मेरी समीक्षा प्रकाशित होगी। यह कहना सही है कि यह एक अच्छी फिल्म है। इसमें कुछ खामियां हैं लेकिन सिनेमाघर में जाकर देखने लायक है।'

विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'एफ 1' अमेरिकन स्पोर्ट्स ड्रामा है। फिल्म फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियनशिप पर आधारित है, जिसे इसकी नियामक संस्था एफआईए के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म के निर्माता जेरी ब्रुखिमर, जोसेफ कोसिंस्की और लुईस हैमिल्टन जैसे लोग हैं। जोसेफ कोसिंस्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ब्रैड पिट ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरिस, केरी कॉन्डन और टोबियास मेन्जीस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें