फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa X Review: जबरदस्त है विष्णु मांचू और अक्षय कुमार की अदाकारी, आखिर दर्शकों को कैसी लगी 'कन्नप्पा'?

Fri, 27 Jun 2025 09:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa X Review Out: विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कई लोगों ने इसे देखकर एक्स पर इसके बारे में लिखा है। आइए जानते हैं कि दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है।
विज्ञापन
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में विष्णु मांचू अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। फिल्म के निर्माता मोहन बाबू हैं। इसकी कहानी कन्नप्पा के आस-पास घूमती है जो एक आदिवासी योद्धा है। भगवान शिव के प्रति उसकी गहरी आस्था है। कई दर्शकों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखा है और वह सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा रहे हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी।

विज्ञापन

दूसरा हिस्सा फिल्म की जान है
एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए एक यूजर ने कहा कि फिल्म का पहला हिस्सा औसत है जबकि दूसरा हिस्सा बहुत अच्छा है। उन्होंने कलाकारों की तारीफ की है और म्यूजिक को अच्छा बताया है।
एक्स पर यूजर ने लिखा है 'कन्नप्पा फिल्म देखी। मैं इसे पांच में से 3.25 रेटिंग देता हूं। पहला पार्ट औसत से कम है। दूसरा हिस्सा सुपर ब्लॉकबस्टर है। विष्णु मांचू की एक्टिंग अच्छी है। प्रभास और मोहन बाबू ने भी अच्छा काम किया है। दूसरा हिस्सा फिल्म की जान है। फिल्म को जरूर देखें।'

विष्णु मांचू के अभिनय की तारीफ
एक दूसरे यूजर ने अभिनेता विष्णु मांचू के शानदार प्रदर्शन के साथ आखिर में प्रभास के 17 मिनट के कैमियो की तारीफ की है।
उन्होंने एक्स पर लिखा 'अमेरिका में विष्णु मांचू की कन्नप्पा देखी। पहला हिस्सा थोड़ा धीमा है जबकि दूसरा हिस्सा बहुत अच्छा है। विष्णु मांचू का अभिनय शानदार है। प्रभास ने 17 मिनट में अच्छा काम किया है। फिल्म का अंत बहुत तेजी से हुआ है। विष्णु ने अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश की है। फिल्म जरूर देखें।'

दर्शक को अच्छी लगी फिल्म कन्नप्पा की कहानी
एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'फिल्म कन्नप्पा एक सिनेमाई जीत है। फिल्म की मनोरंजक कहानी और बेहतरीन पटकथा शुरू से अंत तक आपको बांधे रखती है। हर अभिनेता ने शानदार अभिनय किया है। विष्णु मांचू ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी को बांधे रखा है। इस बेहतरीन फिल्म को जरूर देखें।

आखिरी एक घंटा बहुत अच्छा है
एक दर्शक ने लिखा 'कन्नप्पा फिल्म का दूसरा भाग अच्छा है खासकर इसका आखिर का एक घंटा। आखिरी 20 मिनट में सचमुच में रोंगटे खड़े हो गए, खासकर पूरे गाने के सीक्वेंस में। कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। मैं आपको इसे पौराणिक पहलू के लिए देखने की सलाह देता हूं। अगर मैं गलत नहीं हूं, तो इसे परिवार और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए...'

विज्ञापन

फिल्म के बारे में 
'कन्नप्पा' हिंदू पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म है। फिल्म में एक आदिवासी शिकारी की कहानी दिखाई गई है जो भगवान शिव का भक्त होता है। इस फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। इसके अलावा मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, ब्रह्मानन्दम और प्रीति मुखुंधन ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे कलाकारों ने भी भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें