फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Gupta: ‘आश्रम’ फेम ईशा गुप्ता सनातनी बन पहुंची महाकुंभ, लगाई पुण्य की डुबकी

Thu, 06 Feb 2025 07:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Esha Gupta: ‘आश्रम’ वेब सीरीज से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रयागराज के महाकुंभ पहुंची और पवित्र गंगा में लगाई डुबकी। मीडिया में बातचीत में उन्होंने कही बड़ी बात। 

विज्ञापन
ईशा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम- @ egupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में लगे महाकुंभ में दुनियाभर के कोने कोने से लोग पुण्य की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड ही नहीं हालीवुड के भी तमाम कलाकार प्रयागराज की धरती पहुंच रहे हैं। हर दिन कोई न कोई हस्ती प्रयागराज पहुंच रहा है। आज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी महाकुंभ में पहुंची और वहां पवित्र गंगा में सन्नान किया।

विज्ञापन


अभिनेत्री नहीं सनातनी के तौर पर आई ईशा

महाकुंभ में आकर गंगा में स्नान करने के बाद मीडिया में बातचीत के दौरान वह बताती हैं कि वह यहां एक बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक सनातनी के तौर पर आईं हैं। शायद ऐसा मौका आपको दोबारा ना मिलें। वह दूसरों को भी यहां आने के लिए कहती हैं। इसके साथ ही वह कहती हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स का काम एक्टिंग करना है ना कि टिप्पणी करना। इस बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Vidaamuyarchi on OTT: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे 'विदामुयार्ची', फिल्म पर आई ये नई जानकारी
विज्ञापन


सितारों का लग चुका है मेला

ईशा गुप्ता से पहले भी महाकुंभ की धरती पर कई सितारों का आना हो चुका है, जिसमें अनुपम खेर, रेमो डिसूजा, निर्माता विनोद भानुशाली, ममता कुलकर्णी आदि लोग पहुंच चुके हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka-Mannara: भाई के मेहंदी समारोह की छाईं प्रियंका-मनारा, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

महाकुंभ की तारीफ

144 साल बाद हो रहे इस महाकुंभ की तारीफ ईशा गुप्ता ने की है और लोगों को यहां एक बार जरूर आने का आह्वान किया है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हो रहा यह महाकुंभ पूरी दुनिया में होने वाला सबसे बड़ा आयोजन है, जिसका साक्षी प्रयागराज बन रहा है। 

ईशा गुप्ता का वर्कफ्रंट

ईशा गुप्ता ने अपने सिने करियर की शरुआत 'जन्नत 2' से की थी। 'आश्रम' वेब सीरीज के तीसरे सीजन अपनी शानदार अभिनय से  लोगों का दिल जीत लिया था। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें