फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल-ईरान जंग के बीच अबू धाबी में कैसे हैं हालात? ईशा गुप्ता ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी

Sun, 01 Mar 2026 02:38 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Esha Gupta: अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान पर हमले किए गए। इसके जवाब में ईरान ने भी हमले किए हैं। इसके नतीजे में मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
विज्ञापन
ईशा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट से भारत आने वाली फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। ऐसे में मिडिल ईस्ट के देशों में कई भारतीय फंस गए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वहां हालात कैसे हैं? आइए जानते हैं उन्होंने क्या जानकारी दी है।
विज्ञापन


ईशा गुप्ता ने दी जानकारी
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वह अबू धाबी में सुरक्षित हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अपडेट शेयर करते हुए ईशा ने लिखा 'जो भी मैसेज कर रहे हैं वह मुझे जवाब न दे पाने के लिए माफ करें। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं! डरावना समय है, बहुत मुश्किल है। भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि भारत सरकार सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा काम कर रही है। प्रभावित लोगों, फंसे हुए लोगों और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है कि जल्द ही घर पहुंच जाऊंगी।'

विज्ञापन
Trending Videos

फ्लाइट्स हुईं कैंसिल
आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। हालात बिगड़ने के बाद मिडिल ईस्ट के देशों ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। यूएई में, सुरक्षा चिंताओं के कारण दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन अगली सूचना तक रोक दिए गए हैं। ऐसे में भारत के कई लोग मिडिल ईस्ट में फंस गए हैं।
 

सोनल चौहान ने मांगी मदद
इससे पहले अभिनेत्री सोनल चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से मदद की मांग की थी। उन्होंने लिखा 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं जंग की वजह से दुबई में फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं है। मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए मार्गदर्शन चाहती हूं।  किसी भी मदद के लिए शुक्रगुजार हूं।'
 

 
विज्ञापन

विष्णु मांचू परिवार से मिलने पहुंचे
जंग के बीच अभिनेता विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें लाइट नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यह मिसाइलें हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें