अमिताभ ने ब्लॉग में दी जानकारी
इस बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा 'घर तो घर होता है। यह भावनाओं से भरा होता है। घर सिर्फ दीवारों और छत का ढांचा नहीं है। यह आराम, अपनेपन और सुरक्षा की जगह है।' उन्होंने आगे लिखा कि 'कल्कि 2' की शूटिंग के लिए हैदराबाद में था। अब फिर से अपने शुभचिंतकों से मिल पाउंगा। अभिनेता ने अपने घर की बालकनी से गुलाब के फूल की एक तस्वीर भी शेयर की है। अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से लग रहा है कि वह आजकल अपने घर पर हैं।
'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन का लुक
- फोटो : अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से साभार
'कल्कि 2898 AD' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 AD' के पहले पार्ट में पावरफुल और रहस्यमयी अश्वत्थामा का रोल किया था। उनका किरदार फिल्म के सबसे अहम किरदारों में से एक था। फिल्म में उनके साथ कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी थे।