फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपको याद करती हूं पापा', धर्मेंद्र के जन्मदिन पर बेटी एशा हुईं भावुक, तस्वीरें साझा कर लिखा लंबा-चौड़ा नोट

Mon, 08 Dec 2025 07:36 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Esha Deol Remembers Father Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। कुछ दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गए धरम जी को बेटी एशा देओल ने याद किया है।
विज्ञापन
एशा-धर्मेंद्र - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। धरम जी का बीते 24 नवंबर को निधन हो गया था जिसके बाद उनके फैंस से लेकर परिवार-इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र आज पूरे 90 साल के हो जाते। इस मौके पर उनकी बेटी एशा देओल ने उन्हें याद किया है। धर्मेंद्र के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एशा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। 
विज्ञापन




एशा ने धरम जी को किया याद 
एशा ने धरम जी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'मेरे प्यारे पापा। हमारा वादा…सबसे मजबूत बंधन। 'हम'… हर जन्म में, हर लोक में और उससे भी आगे… हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या पृथ्वी- हम एक हैं। फिलहाल, मैंने आपको बहुत कोमलता, बहुत सावधानी और बहुत प्यार से अपने दिल में सहेज लिया है… बहुत गहराई में, ताकि इस जन्म के हर पल में आपको अपने साथ लेकर चल सकूं। आपकी जादुई और अनमोल यादें… जीवन के पाठ, आपकी सीख, आपका मार्गदर्शन, आपकी गर्माहट, आपका बिना शर्त प्रेम, आपकी गरिमा और वह शक्ति- जो आपने मुझे अपनी बेटी होने के नाते दी- उसकी कोई बराबरी नहीं हो सकती।'

आगे एशा लिखती हैं- 'मैं आपको बेहद दर्द के साथ याद करती हूं पापा…आपके नरम पर मजबूत हाथ, जिनमें अनकही बातें छिपी होती थीं…और आपका मेरा नाम लेकर पुकारना, जिसके बाद लंबी बातें, हंसी और शायरियां होती थीं। आपका मूल मंत्र- हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो। मैं वादा करती हूं कि आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी। और मैं पूरी कोशिश करूँगी कि आपका प्यार उन लाखों तक पहुंचाऊं, जो आपको उतना ही चाहने हैं, जितना मैं चाहती हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी एशा, आपकी बिट्टू।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बिग बॉस 19 के फिनाले में सलमान ने भी किया याद 
रविवार को बिग बॉस 19 का फिनाले एपिसोड शूट किया। इस दौरान सलमान ने भी धरम जी को याद किया। सलमान इस दौरान काफी भावुक हो गए। सलमान खान ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार और उनकी प्रार्थना सभा को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'उस वक्त रो तो सभी रहे थे, लेकिन एक जो रेस्पेक्ट होनी चाहिए, सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ होनी चाहिए वह वहां थी। उनके बेटों सनी और बॉबी को हैट्स ऑफ'। सलमान खान जिस वक्त धर्मेंद्र के बारे में बातें कर रहे थे, शो में पहुंचे सभी प्रतिभागी दिवंगत एक्टर के सम्मान में खड़े हो गए। बात करों 'बिग बॉस 19' की तो गौरव खन्ना इस सीजन के विनर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें