फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Deol: 'सिंगल मदर' के टैग में यकीन नहीं रखतीं एशा देओल, तलाक के बाद इस तरह कर रहीं बेटियों की परवरिश

Thu, 08 May 2025 12:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Esha Deol: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं। भरत तख्तानी के साथ उनका तलाक हो चुका है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वे 'सिंगल मदर' के टैग में यकीन नहीं रखती हैं।
विज्ञापन
एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी और चर्चित अभिनेत्री एशा देओल ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'तुमको मेरी कसम' के जरिए उन्होंने इस साल लंबे अरसे बाद फिर परदे पर वापसी की। निजी जिंदगी की बात करें तो एशा की शादी भरत तख्तानी से हुई। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। एशा और भरत की दो बेटियां हैं। एशा का कहना है कि वे 'सिंगल मदर' के टैग में यकीन नहीं रखतीं।

विज्ञापन

भरत और एशा मिलकर कर रहे बेटियों की परवरिश
शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आने के बाद एशा और भरत ने शादी के करीब 12 साल बाद तलाक ले लिया। यह खबर सभी के लिए चौंकाने वाली थी। अब, एशा ने 'सिंगल मदर' लेबल पर खुलकर बात की और बताया कि वह इसमें यकीन नहीं करती हैं। उन्होंने आगे बताया कि वे अपने एक्स हसबैंड भरत के साथ मिलकर अपनी दोनों बेटियों की परवरिश कर रही हैं।

'सिंगल मॉम जैसा नहीं करती व्यवहार'
एशा देओल ने ममराजी यूट्यूब चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में अपनी दो बेटियों राध्या और मिराया की परवरिश को लेकर बात की। उनसे पूछा गया कि क्या सिंगल मॉम बनना मुश्किल रहा या यह रिवॉर्डिंग है? इस पर एशा ने कहा कि वह खुद को सिंगल मॉम के तौर पर नहीं देखती हैं। आगे कहा, 'मैं खुद को सिंगल मॉम के तौर पर नहीं देखना चाहती, क्योंकि मैं खुद सिंगल मॉम की तरह व्यवहार नहीं करती और न ही मैं दूसरे लोगों को मेरे साथ ऐसा व्यवहार करने देती हूं'।
विज्ञापन

कैसे मैनेज करती हैं?
एशा ने कहा कि उन्होंने और भरत तख्तानी ने अपनी बेटियों की खातिर एकजुट परिवार बनाए रखने के लिए अपनी भूमिकाएं बदल ली हैं। उन्होंने बताया कि अलग होने के बाद भी वे दोनों अपने बच्चों की मिलकर परवरिश करते हैं। एशा ने यह भी बताया कि वह अपने काम और मातृत्व को कैसे मैनेज करती हैं। उन्होंने कहा कि टाइम मैनेजमेंट के जरिए दोनों चीजों में बैलेंस बनाना होगा। एशा ने बताया कि बेटियों के साथ पर्याप्त समय बिताने के लिए वे पहले से ही शेड्यूल तय कर लेती हैं।

और पढ़ें:
Mission Impossible The Final Reckoning: बस 10 दिन और, साइमन पेग ने गिनाई आखिरी कड़ी की हैरतअंगेज खूबियां

Pooja Hegde: फ्लॉप के सिक्सर के बाद पूजा हेगड़े की गाड़ी खा रही हिचकोले, इस नई फिल्म को लेकर नया संकट

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने 1965 युद्ध से जोड़ा ऑपरेशन सिंदूर का संबंध, शेयर की कैफी आजमी की नज्म; हुए ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें