फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: क्या इमरान हाशमी फिर से लेकर आ रहे हैं ‘आवारापन’? पोस्ट ने फैंस में मचाई खलबली

Fri, 07 Mar 2025 05:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emraan Hashmi: हाल ही में दिग्गज अभिनेता इमरान हाशमी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को उलझनों में डाल दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने 'आवारापन' से जुड़ी की एक झलक शेयर की है। क्या फिर से आ रहे हैं सिनेमाई परदे पर जलवा बिखरने आ रहे हैं इमरान हाशमी?
विज्ञापन
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम- @therealemraan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सभी को चौंका दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने 'आवारापन' फिल्म से जुड़ा एक क्लिप शेयर करके दर्शकों को दुविधा में डाल दिया है। आइए जानते हैं कि क्या दोबारा रिलीज हो रही 'आवारापन' या बन रहा इसका सीक्वल।

विज्ञापन


नाव पर जाते दिखे अभिनेता
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इमरान हाशमी जैसे दिखने वाला किरदार नाव से किसी रहस्यमयी जगह पर जाते दिख रहा है। साथ ही वीडियो में वह कबूतर को पिंजरे से आजाद करते हुए भी दिख रहे हैं। वीडियो में 'आवारपन' फिल्म का संवाद भी सुनाई देता है, उसके लिरिक्स के साथ। वीडियो के बैकग्राउंड में 2007 में आई फिल्म 'आवारपन' का 'तो फिर आओ' संगीत भी बज रहा है।
 




यह खबर भी पढ़ें: Films on Eid: सलमान के अलावा इन अभिनेताओं की ईद पर रिलीज हुई फिल्म, दर्शकों का जीता दिल
विज्ञापन


आवारापन 2 की अटकलें
इस वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इमरान हाशमी के इस पोस्ट ने उनके फैंस के अंदर एक अलग ही रोमांच पैदा कर दिया है। इस वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सभी अभिनेता का सिनेमाई परदे पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि क्या 'आवारापन 2' आ रही है। कुछ यूजर कह रहे हैं कि क्या यह फिल्म दोबारा रिलीज हो रही है। 

यह खबर भी पढ़ें: Nadaaniyan Review: इस बार छोटे नवाब की ‘खुशी’ को लगी नेटफ्लिक्स की नजर, डेब्यू फिल्म के ये रहे पांच गुनेहगार

2007 में रिलीज हुई थी यह फिल्म
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आवारापन' साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में इमरान हाशमी, श्रिया सरन के अलावा आशुतोष राणा, मृणालिनी शर्मा, आशीष विद्यार्थी भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह बनाने का काम किया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें