फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमें उम्मीद नहीं थी यह इतना वायरल होगा’, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के चर्चित सीन पर इमरान हाशमी ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 27 Oct 2025 05:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emraan Hashmi On The Bads Of Bollywood Viral Scene: इमरान हाशमी ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के अपने वायरल सीन पर प्रतिक्रिया दी। जानिए अभिनेता क्या कुछ कहा?
विज्ञापन
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हक’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इससे पहले आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल के साथ इमरान का एक सीन काफी वायरल हुआ। इसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इमरान हाशमी ने वायरल सीन पर प्रतिक्रिया दी है।

इमरान बोले- अब कोई शिकायत नहीं

विज्ञापन

‘हक’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान इमरान हाशमी ने बात करते हुए अपने वायरल सीन पर प्रतिक्रिया दी। इमरान ने बताया कि मुझे, आर्यन और हम सबको ये उम्मीद थी कि इस सीन को पसंद किया जाएगा। लेकिन ये इतना वायरल होगा इसकी हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। अपनी सीरियल किसर की इमेज पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, चूंकि इससे पहले फैंस मुझे या तो नाम लेकर पुकारते थे, या फिर मेरी एक अलग ही इमेज थी। जिसका मैं अभी जिक्र नहीं करूंगा। लेकिन अभी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में मेरे डायलॉग का जिक्र होता है, इसलिए मैं खुश हूं और कोई शिकायत नहीं है।
 


 

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक्टिंग कोच बने हैं इमरान
आर्यन खान द्वारा निर्देशित ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में इमरान हाशमी का कैमियो है। वो एक्टिंग कोच बने हैं, जो रोमांस करना सिखाता है। इमरान के किरदार को काफी पसंद किया गया और राघव जुयाल के साथ उनका एक सीन काफी वायरल भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

यामी गौतम और इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

शाह बानो केस पर आधारित है फिल्म
इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर ‘हक’ शाह बानो बेगम केस पर आधारित है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें यामी गौतम शाजिया बानो का किरदार निभा रही हैं और इमरान हाशमी उनके पति अब्बास की भूमिका में हैं। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम के अलावा शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन, असीम हट्टंगडी और पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया वर्तिका सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के अलावा इमरान हाशमी पवन कल्याण के साथ ‘दे कॉल हिम ओजी’ में नजर आए थे। अब ‘हक’ अपनी रिलीज को तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें