अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म के मेकर्स भी दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए फिल्म से जुड़ी नई-नई अपडेट लगातार साझा कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म का टीजर कब जारी होगा इसकी भी जानकारी दी है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर
फिल्म के मेकर्स एक्सल एंटरटेनमेंट की ओर से फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में इमरान हाशमी हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए मेकर्स की ओर से लिखा गया, “परछाई में लड़ी गई लड़ाई अब सामने आ रही है। ग्राउंड जीरो का टीजर कल आएगा।”
यह खबर भी पढ़ें: Palak Tiwari: फिल्म ‘भूतनी’ से पलक तिवारी का फर्स्ट लुक हुआ जारी, करेंगी प्यार की रक्षा
कुछ घंटे पहले जारी हुआ था पहला पोस्टर
इससे कुछ देर पहले मेकर्स ने फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया था। जिसमें इमरान हाशमी हाथों में बंदूक लिए पीछे से नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक शहर के घर और आसमान नजर आ रहा है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ मेकर्स ने कैप्शन दिया था, “एक मिशन की अनकही कहानी, जिसने कश्मीर को हमेशा के लिए बदल दिया।” अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ टीजर रिलीज की तारीख भी जारी कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें: Nine Little Indians: फिर प्रोड्यूसर बने 'टाइटैनिक' फेम लियोनार्डो, बोर्डिंग स्कूल के काले सच पर बनाई फिल्म
25 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'ग्राउंट जीरो' में इमरान हाशमी एक बीएसएफ कमांडर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी के मुताबिक वह दो साल तक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे की जांच करेंगे। फिल्म के पोस्टर से पता चलता है कि कहानी कश्मीर पर आधारित हो सकती है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सल एंटरटेनमेंट के अंतर्गत निर्मित फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाश्मी के अलावा साई तमहांकर और मुकेश तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।