फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Zero: जारी हुआ 'ग्राउंड जीरो' का टीजर, प्रधानमंत्री को दी गई धमकी; कमांडर बने इमरान हाशमी

Fri, 28 Mar 2025 12:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ground Zero Teaser: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें इमरान हाशमी को दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए दिखाया गया है। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में।
विज्ञापन
ग्राउंड जीरो - फोटो : इंस्टाग्राम @exelmovies
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ground Zero Teaser: इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बीएसएफ कमांडर बने हैं। वह दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं। कल इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था। पोस्टर में इमरान हाशमी को पीछे से दिखाया गया था। इसमें वह बंदूक लिए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

ग्राउंड जीरो के टीजर में क्या है
टीजर की शुरूआत एक वॉयस ओवर से होती है। इसमें कहते हुए सुना जा सकता है कि "हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम सुन लें। कश्मीर की आजादी। एक ही मकसद। जैश-ए-मोहम्मद इंसाफ करेगा।" इसके बाद टीजर में इमरान हाशमी को दिखाया जाता है। वह कहते हैं। "पहरेदारी बहुत हुई अब प्रहार होगा।" टीजर में इमरान हाशमी आर्मी की ड्रेस में दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं। बाद में एक आवाज आती है "सिर्फ कश्मीर की जमीन हमारी है या यहां के लोग भी?"
Emraan Hashmi: इस फिल्म में बीएसएफ कमांडर बनेंगे इमरान हाश्मी, जारी हुआ पहला पोस्टर
 

क्या है फिल्म की कहानी?
आपको बता दें फिल्म 'ग्राउंड जीरो' एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। फिल्म में कश्मीर की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आतंकी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' और बीएसएफ के बीच टकराव को दिखाया गया है। फिल्म देश के लिए बलिदान और राष्ट्र की रक्षा करने वालों पर आधारित होगी।
Kartik Aaryan: वैलेंटाइन डे पर कार्तिक का कब्जा, इस तारीख को रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा'
 
विज्ञापन

रिलीज डेट से उठा पर्दा
एक्सेल इंटरटेनमेंट ने कल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए इसकी रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठाया था। पोस्टर के कैप्शन में लिखा था 'एक मिशन की अनकही कहानी जिसने कश्मीर को हमेशा के लिए बदल दिया।' इसमें आगे लिखा था ये फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें