अमिताभ बच्चन ने फैन को नहीं किया निराश
अमिताभ बच्चन फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। यह 10 अगस्त से शुरू हुआ। इस शो का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें दर्शक दीर्घा से एक युवती बिग बी के सामने एक गुजारिश करती है। वह बिग बी से कहती है कि वे 'कभी कभी' शायरी एक बार फिर सुना दें। अमिताभ बच्चन भी निराश नहीं करते और इसे सुनाते हैं।
शायरी सुनाते हुए भावुक हुए बिग बी?
अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज में अपनी मशहूर फिल्म 'कभी कभी' की शायरी 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' को बेहद खूबसूरत अंदाज में सुनाते दिखे हैं। वे इस दौरान भावुक भी हुए। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब एक्टर ने यह शायरी सुनाई है। इससे पहले भी वे गुजारिश किए जाने पर यह शायरी सुना चुके हैं।
किसने लिखी ये मशहूर शायरी?
बता दें कि अमिताभ बच्चन की यह फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में राखी, ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आईं। क्लासिक शायरी 'कभी कभी...' को गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखा था।