राखी मतलब क्या?
जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'भोजपुरी बवाल' का प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें आम्रपाली दुबे अपनी बहन को राखी बांध रही हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव अपनी बहन से राखी बंधवा रहे हैं। काजल राघवानी ने भी अपने भाई की कलाई राखी से सजाई है।
प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, 'राखी का मतलब-बहन-भाईयों का रीयूनियन'।
अपनी बहन के राखी बांधती हैं आम्रपाली दुबे
प्रोमो में आम्रपाली अपनी बहन की कलाई पर राखी बांधते हुए कहती हैं, 'हर जन्म में भगवान तुझे बहन के रूप में मुझे ही दें।' इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गईं।
रक्षाबंधन पर गांव जाना नहीं भूलते खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव ने बताया कि वे कैसे राखी मनाते हैं? उन्होंने कहा, 'इस त्योहार पर हम कहीं भी रहते हैं तो यहां गांव में जरूर आ जाते हैं।' उनकी बहन राखी बांधती दिख रही हैं।
काजल राघवानी ने भाई को दिया आशीर्वाद
वहीं, काजल राघवानी ने भी यह त्योहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने भाई को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'भगवान तुझे बहुत सारी खुशियां दे'। बता दें कि 'भोजपुरी बवाल' हर दिन कलर्स पर रात साढ़े दस बजे आता है। वहीं, जियो हॉटस्टार पर यह शो रात नौ बजे स्ट्रीम होता है।