इस तारीख को ओटटी पर होगी रिलीज
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट साझा की है, उसमें कंगना और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी नजर आ रही हैं। पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा है '17 मार्च को नेटफिलिक्स पर रिलीज हो रही है।' फैंस 'इमरजेंसी' को 17 मार्च को नेटफिलिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 21.65 करोड़ की कमाई की है।
यह खबर भी पढ़ें:
Shyam: जिंदगी धोखा न देती तो कई सुपरस्टार्स का करियर खतरे में डाल देता ये कलाकार, 40 के दशक में रहा इनका राज
फिल्म के बारे में
फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा किया है। फिल्म की कहानी ऐतिहासिक आपातकालीन दौर के आस-पास घूमती है। भारत में 1975 से 1977 तक आपातकाल लगाया गया था। कंगना रनौत ने इस फिल्म में अदाकारी करने के साथ इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और मिलिंद सोमन हैं।
यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent case: महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को किया तलब, बयान दर्ज करने को होना होगा पेश