एल्विश ने फैंस का जताया आभार
एल्विश यादव ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हमारे बारे में आपकी चिंताओं के प्रति हम सचमुच में बेहद आभारी हैं। धन्यवाद'।
CCTV में कैद हुए बदमाश
एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई है। एल्विश के घर के बाहर किए गए हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर ली है। एल्विश यादव यूट्यूब की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वे शो बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर रहे हैं। बीते दिनों उन्हें 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 में देखा गया। एल्विश ने न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि शो में अपने पार्टनर करण कुंद्रा के साथ मिलकर यह शो जीता भी है।