बीडियो में क्या है?
एली एवराम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एली एवराम ने पंजाबी गाना 'लोर लोर जी' पर बेहतरीन डांस किया है। एली एवराम ने ब्लैक आउटफिट में बेहतरीन मूव्स दिखाए हैं। डांस करते हुए वह चेहरे से बेहतरीन एक्सप्रेशन दे ही हैं और काफी खुश हैं। एली एवराम ने सफेद जूते पहने हैं और अपने बाल खुले छोड़े हैं। वीडियो देखकर लगता है एली एवराम ने छत पर डांस किया है।
Anushka Sen Video: 22 साल की एक्ट्रेस ने अंग्रेजी गाने पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो
यूजर ने जमकर की तारीफ
एली एवराम ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'लोर लोर जी जस्सी जी क्या वाइब है इस गाने में।' इस वीडियो को कई यूजर लाइक कर रहे हैं। कई यूजर इस पर दिल और फायर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है 'मेरी फेवरेट अभिनेत्री'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आप खुद ही वाइब हो।' एक और यूजर ने लिखा है 'आपके पैर और आपके मूव्स अच्छे हैं।'
Alka Yagnik Birthday: 31 सालों से पति से अलग रह रहीं अलका याग्निक, विरासत में मिली गायकी
एली अवराम का काम
एली एवराम के काम की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बी हैप्पी' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने जज का किरदार निभाया है। फिल्म 14 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में नोरा फतेही और अभिषेक बच्चन अहम किरदार में हैं। एली 'किस किस को प्यार करूं' में नजर आ चुकी हैं। वह आमिर खान के साथ 'हरफन मौला' गाने में नजर आ चुकी हैं। इस गाने में उन्होंने बेहतरीन डांस किया था।