फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elli Avram: अफेयर की चर्चाओं के बीच एली ने आशीष चंचलानी को डांटा, बोलीं- ‘चुप कर’; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 19 Jul 2025 10:09 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elli Avram-Ashish Chanchlani Viral Video: अफेयर की खबरों के बीच एली अवराम और आशीष चंचलानी एक बार फिर साथ में नजर आए हैं। इस दौरान एली ने कुछ ऐसा किया, जो अब वायरल है।
विज्ञापन
एली अवराम और आशीष चंचलानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@elliavrram और @ashishchanchlani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ वक्त से अभिनेत्री एली अवराम का नाम मशहूर यूट्यूबर और एक्टर आशीष चंचलानी के साथ जोड़ा जा रहा है। इन चर्चाओं को हवा एक हफ्ते पहले आशीष चंचलानी की एक पोस्ट से और भी मिली थी। अब एक बार फिर एली और अशीष साथ नजर आए हैं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है और वायरल है। 

फिर एली अवराम के साथ नजर आए आशीष

विज्ञापन

एली अवराम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस वीडियो स्टोरी में एली अपनी कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। तभी एली के इस वीडियो में आशीष चंचलानी भी नजर आते हैं। आशीष लोगों को हेलो-हाय बोलते हैं। तभी आशीष कुछ कहते हैं जिस पर एली बड़े प्यारे अंदाज में कहती हैं ‘चुप कर।’ दोनों का ये वीडियो अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद आशीष और एली के अफेयर को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं।

आशीष के पोस्ट से उड़ी थीं अफेयर की चर्चाएं

विज्ञापन

इससे पहले दोनों के अफेयर की चर्चाओं को तब और हवा मिली थी जब पिछले हफ्ते आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एली अवराम के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में आशीष एली को गोद में उठाए हुए थे। तस्वीर को शेयर करते हुए आशीष ने कैप्शन में ‘फाइनली’ लिखा था। आशीष के इसी कैप्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद लोगों ने ऐसे कयास लगाए थे कि आशीष और एली ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। इस पोस्ट पर दोनों के फ्रैंड्स ने इन्हें बधाई भी दी थी। हालांकि, अब ये रिश्ते का कंफर्मेशन था या कोई प्रमोशनल ट्रिक ये अभी कंफर्म नहीं है।
 




यह खबर भी पढ़ेंः Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी ने एली अवराम संग कंफर्म किया रिश्ता? यूजर्स बोले- कमबैक से पहले कमबैक कर लिया

 

कई फिल्मों में नजर आ चुकी है एली
एली अवराम एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। वो ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘जबरिया जोड़ी’, ‘मलंग’, ‘गुडबाय’ और ‘गणपथ’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जबकि आशीष चंचलानी भारत के टॉप यूट्यूबर्स में शामिल हैं। इसके अलावा आशीष कुछ एक मिनी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें