फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor: कहानियों को क्रिएटिव ढंग से बयां करेंगी एकता कपूर, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिलाया हाथ

Sat, 07 Jun 2025 01:15 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ekta Kapoor: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और निर्माता एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने कहानियों को क्रिएटिव तरीके से कहने के लिए हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन
एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत की दिग्गज निर्माता एकता कपूर, जिन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अहम योगदान दिया है। अब निर्माता की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स कहानियों को अलग-अलग जॉनर में क्रिएटिव ढंग से पेश करेंगे। निर्माता ने कहा इस सहयोग से एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक अलग सफर की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


एकता कपूर ने रखी राय
इस रचनात्मक सहयोग पर एकता कपूर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘बालाजी टेलीफिल्म्स में, कहानी सुनाना हमेशा से ही हमारे हर काम के केंद्र में रहा है, चाहे वह सिनेमा, टेलीविजन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो।’ आगे उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ आना उनके लिए एक बड़ा क्षण है और यह एक रोमांचक नए अध्याय का प्रतीक है। इसके जरिए वो क्रिएटिव कंटेंट पेश करेंगी, जो मनोरंजन करे, प्रेरित करे और हर जगह से लोगों को जोड़े।
 


 

विज्ञापन

मोनिका शेरगिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोनिका शेरगिल ने कही ये बात
इस सहयोग के बारे में बात करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेट टीम की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि एकता कपूर मनोरंजन की दुनिया में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। जिन्होंने दो दशकों से अधिक समय से भारत द्वारा देखे जाने और पसंद किए जाने वाले शो को एक अलग पहचान दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के जरिए उन्होंने अलग-अलग उम्र के दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब इस सहयोग से अनूठी कहानियों को शानदार तरीकों से पेश किया जाएगा, जो एक क्रिएटिव सफर की शुरुआत होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Smriti Irani: ‘मैंने उनकी खामोशियों को जाना है’; एकता कपूर के बर्थडे पर स्मृति ईरानी ने शेयर किया भावुक नोट

एकता कपूर के बारे में
एकता कपूर फिल्म और सीरियल की दुनिया का जाना माना नाम हैं। अभी हाल ही में एकता कपूर ने 'कुल्ल' वेब सीरीज का निर्माण किया था। वहीं इस समय निर्माता अपने आगामी प्रोजक्ट 'नागिन 7' में भी व्यस्त हैं। इसके साथ  ही आपको बताते चलें कि बालाजी और नेटफ्लिक्स ने पहले भी कई शीर्षकों पर साथ में काम किया है, जिनमें ‘कथल’, ‘पगलैट’, ‘जाने जां’ और ‘डॉली किट्टी’ और ‘वो चमकते सितारे’ शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें