फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eisha Singh: नाक से खून; आंंखों से आंसू, दहाड़े मार-मार कर रोती नजर आईं अभिनेत्री ईशा सिंह

Mon, 04 Aug 2025 07:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eisha Singh Crying: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह को आखिर ये क्या हो गया है, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उन्होंने खुद शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस फेम 18 ईशा रोते हुए नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
ईशा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @eishasingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा और बिग बॉस फेम ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो उनके किसी ग्लैमरस लुक या प्रमोशनल शूट का हिस्सा नहीं, बल्कि एक हैरान कर देने वाले पल के तौर पर सामने आया है। खुद ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में वो जोर-जोर से रोते हुए नजर आ रही हैं और सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि उनके चेहरे पर आंसुओं के साथ-साथ नाक से खून भी निकलता नजर आ रहा है। हालांकि अब ईशा ने इस वीडियो के पीछे का कारण भी साफ कर दिया है।
विज्ञापन


 
ईशा के अपकमिंग सॉन्ग से जुड़ा है वीडियो
ईशा ने फैंस के रिएक्शन को देखते ही जल्दी ही ये साफ कर दिया कि ये वीडियो उनके अपकमिंग गाने का है और उनका मकसद किसी को भी डराने का नहीं था। उन्होंने स्टोरी के जरिए ये बात साफ की है।

विज्ञापन


फैंस में चिंता की लहर
ईशा सिंह का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। वीडियो में ईशा बहुत दुखी नजर आ रही हैं। उनका ये रूप देखकर हर कोई यही सोचने को मजबूर है कि क्या वो किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी से गुजर रही हैं? इस वीडियो के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया, जिससे रहस्य और गहरा हो गया है। हालांकि वो क्यों रो रही हैं और ऐसे क्यों वीडियो शेयर किया है, इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है।

कई टीवी शो में निभा चुकी हैं दमदार किरदार
ईशा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'इश्क का रंग सफेद' से की थी, जिसमें उनके सरल लेकिन मजबूत किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद एक था राजा एक थी रानी, इश्क सुभान अल्लाह और सिरफिरा इश्क जैसे धारावाहिकों में उन्होंने अपने अभिनय की गहराई का परिचय दिया। वह बिग बॉस 18 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपने व्यक्तित्व की सच्चाई और संवेदनशीलता से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें