आज 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। कोई भी त्योहार हो, इंडस्ट्री में भी खास रौनक देखने को मिलती है। आज ईद के त्योहार पर कई सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई दी है। आमिर खान के घर कई दिग्गज हस्तियां पहुंची। वहीं, सलमान खान के घर के बाहर भी फैंस की भीड़ जुटी।
खान परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम
भाई जान की एक झलक के लिए जुटे फैंस
सलमान खान हर साल अपने जन्मदिन और ईद के मौके पर अपने घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस की अपार भीड़ उमड़ती है। इस साल भी सलमान के मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस जुटे। सलमान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और ईद के मौके पर हर साल की तरह फैंस का अभिवादन किया।
सोहा अली खान-सारा-इब्राहिम-इनाया
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान ने शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री सारा अली खान ने ईद के मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को मुबारकबाद दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वे अपने भाई इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में उनकी बुआ सोहा और फुफेरी बहन इनाया हैं।
ईद पर फैन से मिले जॉन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैन के गले मिले जॉन अब्राहम
ईद के मौके पर जॉन अब्राहम ने फैन से मुलाकात की। एक्टर ने त्योहार पर मिलने आए एक फैन को गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही कहा, 'आज खूब एंजॉय करिए'।
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना ने सजाया दस्तरखान
ईद के अवसर पर हिना खान ने खास अंदाज में दस्तरखान सजाया है। उन्होंने ईद के अवसर पर खान व्यंजन बनाए हैं। हिना खान ग्रीन कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ट्रेंडिंग कश्मीरी चूड़ियों से लुक कंपलीट किया है।
सागरिका-फेतह-जहीर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
नन्हे फतेह के साथ सागरिका-जहीर ने मनाई ईद
सागरिका घाटगे ने अपने बेटे फतेह सिंह खान और पति जहीर खान के साथ ईद का त्योहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सागरिका ने कैप्शन लिखा है, 'सभी के लिए अमन, सेहत और अपने प्रियजनों के साथ खुशियों भरे पलों की कामना है'।
आमना शरीफ-फलक नाज-देवोलीना
- फोटो : इंस्टाग्राम
ईद पर आमिर खान से मिलने पहुंचे राज ठाकरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान के घर पहुंचे दिग्गज
ईद के मौके पर आमिर खान के घर भी फिल्म और राजनीति जगत के दिग्गज पहुंचे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे भी आमिर के घर पहुंचे और बधाई दी।