बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। 'स्त्री' के जरिए दर्शकों को डराने और एंटरटेन करने वाली श्रद्धा इस बार महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में लोककला, संघर्ष, जुनून और एक कलाकार की जिंदगी के कई रंग देखने को मिलते हैं।
ईठा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या दिखाया गया है ट्रेलर में?
3 मिनट 2 सैकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक जबरदस्त डॉयलॉग के साथ होती है, जिसमें सुनने को मिलता है कि तुम्हीं ने कहा था ना कि देखते हैं क्या टूटता है? मेरा भरोसा या मेरा घमंड, मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे, जब वो टूट गया ना सब टूट गया।
इसके बाद ट्रेलर में विठाबाई की जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया है। साथ ही कैसे वह मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार बनी। ट्रेलर में जीशान अयूब का वॉइसओवर भी है।
ईठा
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?
'ईठा' की कहानी महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। विठाबाई ने अपनी कला और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर लोक रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। उनकी जिंदगी सिर्फ मंच पर मिलने वाली तालियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संघर्ष, मुश्किलें और कला के प्रति उनका समर्पण भी था। फिल्म के जरिए उनकी इसी असाधारण यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है।
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर भी आएंगे नजर
फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा रणदीप फिल्म में अन्ना सावंत मर्चेंट का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं। दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर भी इस फिल्म में नजर आएंगे।
ईठा
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी है फिल्म
'ईठा' का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो इससे पहले 'लुका छुपी', 'मिमी' और 'छावा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले क्षितिज पटवर्धन ने लिखा है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है।
ईठा
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'ईठा'?
श्रद्धा कपूर की यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म की रिलीज अगस्त में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। अब ट्रेलर रिलीज के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है।