बोलीं- 'ईठा फिल्म नहीं इमोशन है'
भोजपुरी अभिनेत्री ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। अक्षरा सिंह ने लिखा है, 'इतने दिनों से ये बात दिल में रखी थी। अब फाइनली कह सकती हूं, हमारी फिल्म 'ईठा' 04 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। 'ईठा' मेरे लिए एक इमोशन है'।
अक्षरा सिंह-श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर के लिए क्या कहा?
अक्षरा ने आगे श्रद्धा कपूर की तारीफ में लिखा है, 'श्रद्धा कपूर, बतौर अभिनेत्री मैं हमेशा आपकी कायल रही हूं, लेकिन काम करते हुए आपको करीब से जानना मेरे लिए और भी खास रहा। आप एक बहुत उम्दा इंसान हैं। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना कुछ ऐसा है, जिसका जश्न मैं हमेशा मनाऊंगी और संजोकर रखूंगी'।
अक्षरा सिंह-श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक और पूरी टीम को कहा शुक्रिया
उन्होंने आगे फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर को टैग करते हुए लिखा है, 'दिल से सबसे बड़ा थैक्यू आपको सर। मुझ पर भरोसा करने और मुझे ये मौका देने के लिए'। इसके अलावा हर कदम पर सपोर्ट करने के लिए अक्षरा सिंह ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेत्री ने कहा है, 'आप सबने इस सफर को मेरे लिए बहुत खास बना दिया। अब बताइए, 04 दिसंबर को 'ईठा' देखने किसके साथ जा रहे हैं?
विठाबाई के जीवन पर आधारित फिल्म
बता दें कि 'ईठा' की कहानी महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। विठाबाई ने अपनी कला और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर लोक रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। उनकी जिंदगी सिर्फ मंच पर मिलने वाली तालियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संघर्ष, मुश्किलें और कला के प्रति उनका समर्पण भी था। फिल्म के जरिए उनकी इसी असाधारण यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। बिठाबाई के रोल में श्रद्धा कपूर हैं।