फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ed Sheeran: एड शीरन ने दिल्ली में शानदार कॉन्सर्ट के साथ किया भारत दौरे का समापन, बोले- जल्द वापस आऊंगा

Sun, 16 Feb 2025 01:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ed Sheeran: एड शीरन ने दिल्ली में शानदार कॉन्सर्ट के साथ अपने भारत दौरे को समाप्त किया। उन्होंने जल्द वापस आने की उम्मीद जताई।
 
विज्ञापन
एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एड शीरन ने दिल्ली में अपनी 'मैथमेटिक्स टूर' के साथ भारतीय दौरे का शानदार समापन किया। शनिवार को दिल्ली एनसीआर के लीजर वैली ग्राउंड में आयोजित इस कॉन्सर्ट में गायक ने अपनी आवाज और गिटार के साथ हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन

Prabhas: 'अमरन' निर्देशक के साथ काम करेंगे सिनेमा के बाहुबली? साउथ की इस फिल्म को लेकर हो रही है चर्चा

शो में पहुंचे हजारों लोग

एड शीरन ने अपनी परफॉर्मेंस से यह साबित कर दिया कि वह दुनिया के सबसे प्रभावशाली लाइव परफॉर्मर्स में से एक हैं। इस कॉन्सर्ट में दिल्ली और एनसीआर से हजारों लोग शामिल हुए। भारतीय गायिका-एक्ट्रेस लिसा मिश्रा ने कॉन्सर्ट की शुरुआत की। इसके बाद एड शीरन ने गानों से अपने दर्शकों का दिल जीत लिया।
Ekta Kapoor: एकता कपूर की बढ़ीं मुश्किलें, सैनिकों के कथित अपमान की शिकायत पर कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

इस गाने से की शुरुआत

'कैसल ऑन द हिल' के साथ कॉन्सर्ट की शुरुआत करते हुए एड शीरन ने दर्शकों से बातचीत करते हुए कहा कि वह अब भारत के विभिन्न शहरों में परफॉर्म करना चाहते हैं। बता दें कि उनका पिछला कॉन्सर्ट मुंबई में हुआ था। वहीं, इस बार उन्होंने अपने भारत दौरे पर पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और शिलांग जैसे शहरों में भी अपनी परफॉर्मेंस दी। उनका यह दौरान 30 जनवरी को पुणे से शुरू हुआ था। 

विज्ञापन

दो घंटे तक गाए शानदार गाने

एड शीरन ने पुरानी दिल्ली में घूमने का जिक्र करते हुए कहा, "यह जगह अद्भुत है। यहां आने पर बहुत अच्छा लगा।" दो घंटे की जबर्दस्त परफॉर्मेंस में उन्होंने 'थिंकिंग आउट लाउड', 'फोटोग्राफ', 'यू नीड मी', आई डोंट नीड यू, 'लेगो हाउस', 'गिव मी लव' और कई और हिट गाने गाए। 'हैप्पीयर' गाने पर प्रस्तुति के दौरान उन्होंने देखा कि एक दर्शक बेहोश हो गया है तो उन्होंने परफॉर्मेंस को रोकते हुए सुरक्षा टीम से उसे चेक करने को कहा और एक मिनट बाद शो फिर से शुरू किया।


जल्द वापसी की जताई उम्मीद

कॉन्सर्ट के अंत में एड शीरन ने अपने सबसे बड़े हिट गाने 'परफेक्ट' और 'शेप ऑफ यू' का प्रस्तुति दी। इस गाने पर दर्शकों ने भी साथ गाकर खूब रंग जमाया। गायक ने कहा, "भारत में बिताए गए पिछले तीन हफ्ते जादुई रहे। मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। धन्यवाद और उम्मीद है, मैं जल्द ही वापस आऊंगा।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें