सार
Ed Sheeran: भारत दौरे के दौरान एड शीरन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हेड मसाज करा रहे हैं। आज होने वाले चेन्नई कॉन्सर्ट से पहले का यह वीडियो है, जिसे देख लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
मशहूर पॉप गायक और लेखक एड शीरन इस समय भारत दौरे पर हैं, जहां वह +–=÷× कॉन्सर्ट ( मैथमेटिक्स टूर) कर रहे हैं, जिसमें वह पुणे, हैदराबाद शहरों के बाद, अब आज यानी 5 फरवरी को चेन्नई में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए वहां पहुंच चुके हैं। जहां उनका हेड मसाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
कान्सर्ट से पहले शीरन की चंपी
चेन्नई कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन वहां की सड़कों पर भारतीय देशी मसाज करा रहे हैं, जिसका वीडियो उनकी टीम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, शीरन को चेन्नई में सर का मसाज हुआ । इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक स्थानीय व्यक्ति से सिर का मसाज कराते नजर आ रहे हैं। सिर में चंपी या मसाज के दौरान शीरन बहुत खुश एवं तनावमुक्त दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों के आए मजेदार कमेंट्स
यह वाडियो जब लोगों के बीच पहुंचा तो इस पर कई मजेदार कमेंट्स किए गए, जिसमें एक यूजर ने लिखा, “अगर शीरन गाना भूल जाते हैं तो उसका कारण हमें पता चल जाएगा” और वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस मसाज के बाद शीरन सारे गाने हिंदी में गाने लगेंगे।”
यह खबर भी पढ़ें:
Gene Barge Passed Away: अमेरिकी सैक्सोफोन वादक डैडी जी का 98 वर्ष की आयु में निधन, शिकागो में ली अंतिम सांस
एड शीरन का भारत दौरा
पॉप गायक ने अपने भारत दौरे की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से पुणे शहर से की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में संगीत कॉन्सर्ट किया और आज बुधवार को उनका तीसर कॉन्सर्ट चेन्नई में आयोजित होगा, जिसमें गायिका जोनिता गांधी भी उनके साथ होंगी। चेन्नई में कान्सर्ट के बाद शीरन 8 फरवरी को बैंगलुरू, 12 फरवरी को शिलांग और 15 फरवरी को दिल्ली से कॉन्सर्ट से अपना भारत दौरा समाप्त करेंगे।