फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: राज कुंद्रा की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, ईडी ने जारी किया समन; इस दिन होंगे पेश

Tue, 03 Dec 2024 12:30 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Kundra:  राज कुंद्रा को ईडी ने नया समन जारी करते हुए उन्हें पेश होने को कहा है। कुंद्रा की मुश्किलें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कम होती नजर नहीं आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
राज कुंद्रा को ईडी ने भेजा नया समन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अश्लील फिल्मों के अवैध वितरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सोमवार को राज कुंद्रा के नाम नया समन जारी किया है। अधिकारिक सूत्रों के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई। 
विज्ञापन


ईडी के सामने कब पेश होंगे कुंद्रा?
राज कुंद्रा को सोमवार को ईडी के सामने पेश होना था, हालांकि, कहा जा रहा है कि उन्होंने पेश होने के लिए नई तारीख की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक अब कुंद्रा को 4 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। पीटीआई के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि मामले में शामिल कुछ अन्य लोग भी हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के एक व्यवसायी भी शामिल हैं, जिन्हें 4 दिसंबर को तलब किया गया है और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को 9 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
Celebs Early Break: विक्रांत मैसी से पहले ये सितारे कम उम्र में फिल्मों से ले चुके हैं ब्रेक, देखें लिस्ट
विज्ञापन


ईडी ने की थी छापेमारी
ईडी ने 29 दिसंबर को मुंबई में कुंद्रा के परिसरों और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में स्थित अन्य व्यक्तियों के परिसरों पर छापेमारी की। कुंद्रा ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह पिछले चार वर्षों से चल रही जांच का "पूरी तरह से अनुपालन" कर रहे हैं।

अश्लील सामग्री बेचने का है आरोप
कुंद्रा के खिलाफ यह दूसरा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। इस साल की शुरुआत में ईडी ने क्रिप्टोकरेंसी मामले में कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। हालांकि, संपत्ति जब्त करने के मामले में दंपत्ति को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली थी। इस मामले में व्यवसायी और कुछ अन्य को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में  जमानत पर छोड़ दिया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, 'हॉटशॉट्स' ऐप का इस्तेमाल आरोपी अश्लील सामग्री अपलोड करने और स्ट्रीम करने के लिए कर रहे थे। हालांकि, कुंद्रा का दावा है कि जांचकर्ताओं के पास कोई सबूत नहीं है, उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।
TGIKS: फीकी पड़ी कपिल शर्मा की कॉमेडी की चमक, इस वजह से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' लॉन्च नहीं करेगा नेटफ्लिक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें