फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwayne Johnson: पेट डॉग की मौत पर भावुक हुए ‘द रॉक’, पोस्ट करते हुए कहा- इस नुकसान से हैरान हूं

Wed, 26 Feb 2025 12:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dwayne Johnson: हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने अपने पेट डॉग की मौत के बाद एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ अपने पेट डॉग के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है।
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन - फोटो : इंस्टाग्राम @therock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन के पेट डॉग ‘हॉब्स’ की मौत हो गई है। मंगलवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा की है। अभिनेता ने अपने प्यारे पेट डॉग के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक और लंबा नोट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनका पेट डॉग रात में शांति के साथ ही ये दुनिया छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन

ड्वेन जॉनसन ने लिखा भावुक नोट
अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आरआईपी हॉब्स। मैं इस हानि से स्तब्ध हूं, लेकिन हम उसके द्वारा अपने परिवार को दिए गए प्यार के लिए आभारी हैं। हमें राहत है कि उसे लंबे समय तक तकलीफ नहीं हुई, क्योंकि वह चुपचाप और बहादुरी के साथ चला गया। अभिनेता ने आगे लिखा, “हाल ही में बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में बात करना बहुत बड़ी बात है। अकेला, अकेला, सुना है कि यह सब एक जैसा है।”



यह खबर भी पढ़ें: Rabya Kulsoom: विज्ञापनों का प्रचार क्रिकेटर्स से कराने पर पाकिस्तानी अभिनेत्री नाराज, बोलीं- एक्टर्स का काम..

विज्ञापन

अपना फेवरेट सॉन्ग किया डेडिकेट
अभिनेता ने पोस्ट में आगे लिखा, “मेरे पसंदीदा गीतों में से एक यहां के लिए ठीक लगा, क्योंकि मुझे आश्चर्य है कि उसकी नई दुनिया में क्या चल रहा है, क्योंकि मुझे पता है कि मेरी दुनिया में यह कैसा है। पता नहीं आत्माएं कैसे काम करती हैं, लेकिन कभी-कभी वापस आती हैं और मिलने आती हैं फिर से हंस सकें।”


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर ने पुलिस के सामने मानी गलती, कहा- 'समय रैना से दोस्ती है और उनके लिए ही शो में गया'


ड्वेन जॉनसन का वर्क फ्रंट
ड्वेन जॉनसन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘रेड वन’ में देखा गया था। जेक कासदान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जे.के. सिमंस ने सांता क्लॉज की भूमिका निभाई, बोनी हंट ने मिसेज क्लॉज की, क्रिस्टोफर हिवजू ने क्रैम्पस की, कीरन शिपका ने ग्रीला द क्रिसमस विच की और लूसी लियू ने जो की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें