फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा: महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव, माता रानी के दरबार में टेका माथा

Mon, 19 Oct 2026 10:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Durga Puja 2026: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा की धूम है। अभिनेता राजकुमार राव और निर्माता अंकुर गर्ग महाष्टमी पर कोलकाता में सौरव गांगुली के घर पहुंचे। मां दुर्गा के पंडाल से इनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
राजकुमार राव-सौरव गांगुली-अंकुर गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाष्टमी पर राजकुमार राव कोलकाता पहुंचे। वे सौरव गांगुली के घर पहुंचे। प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग भी साथ रहे। इस दौरान सौरव गांगुली ने दोनों को कोलकाता के मशहूर पंडालों की सैर कराई। क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव उनकी भूमिका निभाने वाले हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

राजकुमार राव-सौरव गांगुली-अंकुर गर्ग व अन्य - फोटो : अमर उजाला
सौरव गांगुली ने की मेजबानी
राजकुमार राव दुर्गा पूजा के अवसर पर सौरव गांगुली के घर गए। दादा ने अपने घर राजकुमार राव और अंकुर गर्ग की दिल से मेजबानी की। इस तिगड़ी ने एक-दूसरे को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी। दुर्गा पूजा के जश्न में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद भी लिया। दुर्गा पंडाल से इनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

राजकुमार राव-सौरव गांगुली-अंकुर गर्ग व अन्य - फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक पहनावे में दिखे राजकुमार राव
राजकुमार राव रेड और क्रीम कलर की धोती-कुर्ता ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं, सौरव गांगुली और अंकुर गर्ग कुर्ता पाजामा पहने हैं। बता दें कि दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हर तरफ उत्सव की धूम है। ऐसे सौरव गांगुली ने दोनों को कोलकाता की सैर कराई। 

सौरव गांगुली की बायोपिक कब रिलीज होगी?
बता दें कि सौरव गांगुल की बायोपिक 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का डायरेक्शन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 'लव फिल्म्स' का प्रोडक्शन है। यह बायोपिक 14 मई 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल, राजकुमार राव अपनी फिल्म 'प्रहार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
 
विज्ञापन

मां के पंडाल पहुंचीं रूपाली गांगुली
दुर्गा पूजा की धूम मुंबई में भी खूब देखने को मिलती है। अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा उत्सव में शिरकत की। वे लाल रंग की साड़ी में ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। माता रानी के पंडाल से उनका वीडियो सामने आया है।
 


सुमोना ने किया धुनुची डांस
सुमोना चक्रवर्ती का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर अभिनेत्री धुनुची डांस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री खास पारंपरिक बंगाली अंदाज में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें