फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म ‘कांथा’ ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1.96 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, देर रात फिल्म के कलेक्शन में बढ़त मिलने की उम्मीद है। साथ ही आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा राह है।
फिल्म के बारे में
इस फिल्म का निर्माण राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन सेल्वामणि सेल्वराज ने किया है। इसके अलावा फिल्म ‘कांथा’ में दुलकर सलमान के अलावा समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में हैं। आपको बताते चलें कि इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम सहित हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: Maithili Thakur: बेटी की जीत पर छलके मां के आंसू, मैथिली ने शेयर किया वीडियो; कुछ यूं मनाया जीत का जश्न
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'कांथा' में समुथिरकानी ने अय्या नाम का किरदार निभाया है। अय्या, दुलकर सलमान के किरदार के पिता हैं और एक जुनूनी फिल्ममेकर भी। अय्या एक हॉरर फिल्म बनाना चाहते हैं, जो साउथ की पहली हॉरर फिल्म बताई जाती है। फिल्म में 1950 का दशक दिखाया गया। जुनूनी फिल्ममेकर अय्या अपने बेटे (दुलकर सलमान) को बचपन से हीरो बनाने की तैयारी करता है। लेकिन आगे चलकर इस वजह से पिता और बेटे के रिश्ते में दूरी आती है, टकराव बढ़ता है। फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते की कई परतें खोलती है। साथ ही यह फिल्म सिनेमा काे लेकर कुछ लोगों के जुनून की बात भी करती है।