फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: भूटान लग्जरी कार तस्करी केस से जुड़ा दुलकर सलमान का नाम, जब्त हुई तीसरी कार

Sat, 27 Sep 2025 07:57 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Customs Seize Dulquer Salmaan Car: अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों नए विवाद में फंस गए हैं। अभिनेता का नाम भूटान में हुए तस्करी मामले में सामने आया है, जिसके बाद उनकी एक और लग्जरी कार को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार दुलकर सलमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि एक तस्करी मामला है। कस्टम विभाग ने भूटान से लाए गए लग्जरी वाहनों की जांच में अभिनेता से जुड़ी एक और कार को जब्त कर लिया है। यह घटना शनिवार को कोच्चि में सामने आई, जिसने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस दोनों को चौंका दिया।
विज्ञापन


भूटान से तस्करी का जाल
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, तस्करों ने लग्जरी वाहनों को भूटान से भारत लाकर यहां नए सिरे से रजिस्टर कराया और फिर उन्हें बेच दिया। इन्हीं में से एक रेड निसान पैट्रोल एसयूवी दुलकर सलमान के परिवार से जुड़ी मिली। यह कार कोच्चि के वेन्नला स्थित एक अपार्टमेंट से जब्त की गई। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी पहले हिमाचल प्रदेश में रजिस्टर कराई गई थी और उसके बाद दुलकर तक पहुंची।

यह खबर भी पढ़ें: Atlee: पहली फिल्म ‘राजा रानी’ को पूरे हुए 12 साल, एटली ने पत्नी संग शूटिंग लोकेशन पर किया सेलिब्रेट
विज्ञापन


अब तक 40 वाहन जब्त
कस्टम की जांच में अब तक 40 गाड़ियों को जब्त किया जा चुका है, जिनमें तीन कारें दुलकर सलमान से जुड़ी बताई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह दुलकर के चार वाहनों का रिकॉर्ड इकट्ठा कर रहे हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि अभिनेता ने अपनी सभी गाड़ियां भारत के भीतर ही पुराने मालिकों से खरीदी हैं।

कोर्ट में दायर की याचिका
मामले में नया मोड़ तब आया जब दुलकर सलमान ने हाल ही में केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अपनी एक जब्त की गई कार- 2004 मॉडल लैंड रोवर डिफेंडर को छुड़ाने के लिए याचिका दायर की है। याचिका में दलील दी गई कि यह वाहन मूल रूप से इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC) द्वारा नई दिल्ली स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय के लिए भेजा गया था।

बढ़ती मुश्किलें या गलतफहमी?
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि दुलकर सलमान का नाम इस तस्करी मामले में सीधे तौर पर नहीं है, बल्कि वह अनजाने में इस विवाद में घसीटे जा रहे हैं। दूसरी ओर, जांच एजेंसियां कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहतीं, क्योंकि यह मामला करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार से जुड़ा है।

स्टारडम के बीच विवाद
दुलकर सलमान साउथ इंडस्ट्री के उन सितारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने हिंदी और मलयालम दोनों सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। ‘कारवां’, ‘सीता रामम’ और ‘कुरुप’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। लेकिन इस विवाद ने उनके चमकते करियर पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें