फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने वेंकी एटलुरी संग मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म से मचाने आ रहे धमाल

Sun, 14 May 2023 03:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुलकर सलमान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए वेंकी एटलुरी संग हाथ मिलाया है। एक्टर जल्द ही पैन इंडिया फिल्म के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम एक्टर दुलकर सलमान ने पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल की है, और वर्तमान में वह सबसे अधिक मांग वाले कलाकारों में से एक हैं। वर्ष 2022 की फिल्म 'सीता रामम' और 'चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की शानदार सफलता के बाद अब दुलकर आगामी पैन इंडिया फिल्म के लिए निर्देशक वेंकी एटलुरी के साथ सहयोग कर रहे हैं। .

दुलकर सलमान ने एटलुरी संग मिलाया हाथ

सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज द्वारा संयुक्त रूप से बैंक रोल किए गए इस अनाम फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2023 में शुरू होगी और 2024 की गर्मियों में इसके रिलीज किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में कॉलीवुड एक्टर धनुष के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सर' देने वाले वेंकी एटलुरी इसका निर्देशन करेंगे। 'सर' को प्रोड्यूस करने वाले नागा वामसी इस फिल्म को भी सितारा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना रहे हैं। 

विज्ञापन


तेलुगु-मलयालम भाषा में रिलीज होगी फिल्म 

वेंकी एटलुरी और नागा वामसी की जोड़ी इन दिनों दूसरी भाषा के स्टार्स को अपनी फिल्मों के लिए चुन रही है, जिन्हें लोग तेलुगु में भी काफी पसंद करते हैं। जैसे धनुष एक तमिल एक्टर हैं, 'सर ' को तेलुगु और तमिल में द्विभाषी बनाया गया था। अब दुलकर सलमान के मलयालम एक्टर होने के साथ, इस आगामी फिल्म के तेलुगु और मलयालम में द्विभाषी होने की उम्मीद है।

Zareen Khan: सलमान खान के बिना मुश्किल था इंडस्ट्री में आना, जरीन खान ने अभिनेता की तारीफों के बांधे पुल

एटलुरी ने पोस्ट कर जताई खुशी 

दुलकर सलमान की इस फिल्म की घोषणा आज अन्य कलाकारों और क्रू के विवरण के बिना की गई। निर्माताओं ने कहा कि फिल्म का निर्माण अक्टूबर में शुरू होगा और यह 2024 की गर्मियों में रिलीज होगी। वेंकी एटलुरी ने दुलकर सलमान संग अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरी अगली फिल्म के लिए करिश्माई दुलकर के साथ सहयोग करके बहुत खुश, उत्साहित और प्रसन्न हूं। अक्टूबर से शूट शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें