फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3: अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने पर क्या बोले जयदीप अहलावत? अजय ने बताया क्यों खत्म की यह फ्रेंचाइजी

सार

Drishyam: The Conclusion Trailer: बुधवार को अजय देवगन की अगली फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर गोवा में रिलीज किया गया। इस मौके पर अजय और फिल्म से जुड़े जयदीप अहलावत ने खास बातें कहीं। जानिए इस इवेंट में क्या खास हुआ?
विज्ञापन
गोवा में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जयदीप, अजय और तब्बू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे भाग ‘दृश्यम: द कनक्लूजन’ का ट्रेलर गोवा में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स और पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।  
  • ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर ने शिरकत की। 
  • इनके अलावा फिल्म में नए किरदार के साथ जुड़े जयदीप अहलावत भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। 
  • जयदीप फिल्म में एसपी क्राइम ब्रांच ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे। 
  • वहीं प्रकाश राज भी फिल्म में वकील का किरदार निभाते दिखेंगे। हालांकि वे इस इवेंट में शामिल नहीं हुए।
  • इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। 
  • यह 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय को रिप्लेस करने पर क्या बोले जयदीप? 
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जयदीप अहलावत से फिल्म में अक्षय खन्ना को रिप्लेस करने को लेकर सवाल किया गया। जयदीप ने साफ किया कि वह अक्षय खन्ना की जगह नहीं आए हैं, बल्कि फिल्म में उनका किरदार बिल्कुल नया है। 
जयदीप ने कहा, 'जब मैंने कहानी सुनी थी, वो बिल्कुल ऐसा नहीं था कि मैं अक्षय की जगह हूं। वो किरदार खत्म हुआ है और हमारी जर्नी बिल्कुल नई है। मेरा एकदम नया इंट्रोडक्शन होगा और मीरा और उसकी फैमिली के साथ नया रिलेशनशिप होता है।'

गोवा में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट - फोटो : अमर उजाला
मुझ पर कोई प्रेशर नहीं: जयदीप
अक्षय खन्ना के साथ तुलना को लेकर जयदीप ने कहा कि उन्हें इसे लेकर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'कोई प्रेशर नहीं था अक्षय के कम्पैरिजन में। मैं बिल्कुल अपनी जर्नी में हूं।'

तुलना पर क्या बोले अजय देवगन? 
वहीं, अजय देवगन ने भी जयदीप के किरदार को लेकर कहा कि दोनों की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया, 'पुलिस से केस सॉल्व नहीं हुआ, तो क्राइम ब्रांच से लोग आए हैं। दोनों अलग-अलग किरदार हैं और केस को सॉल्व करने का उनका अप्रोच भी अलग है।'

फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
क्याें ‘दृश्यम 3’ बनी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म?
ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म को लेकर अजय देवगन ने कहा कि ‘दृश्यम 2’ के बाद उन्हें खुद नहीं पता था कि इसकी अगली फिल्म बनेगी या नहीं। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता था कि 2 के बाद हम बनाएंगे कि नहीं। इतने ट्विस्ट के साथ हम इसे बना पाएंगे या नहीं। हमें लगा कि यही कंक्लूजन है और इसके बाद हमें और कोशिश नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें ट्विस्ट्स हैं और उसी दायरे में रहते हुए कहानी को वहीं से शुरू करना, जहां पिछली कहानी खत्म हुई थी, उसे आगे ले जाना और उतना ही इंटरेस्टिंग बनाना, आई थिंक, रियली इम्पॉसिबल है।'

दृश्यम 3 अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू - फोटो : अमर उजाला
ढाई साल काम करके तैयार हुई स्क्रिप्ट
अजय ने आगे कहा, 'उसके बाद अभिषेक ने सोचा, हम सबने फिर से ढाई साल राइटर्स के साथ काम किया और ये स्क्रिप्ट सामने आई। हमें लगा कि ये सच में कंक्लूजन होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि इसके ऊपर जाने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि अगर आप टॉप पर हैं, तो वहीं खत्म करना बेस्ट चीज है।'

चैलेंज की तरह ली फिल्म
अजय और मेकर्स ने फिल्म को अपने लिए एक बड़ा चैलेंज भी बताया। अजय ने कहा, 'ये फिल्म हमारे लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज है। ये पूरी तरह अलग स्क्रिप्ट है। ऐसा नहीं है कि हमने कुछ चेंज किया है, ये पूरी तरह अलग फिल्म है। मैं चाहता हूं कि लोग फिल्म देखें और उम्मीद है कि उन्हें भी इसका अप्रूवल मिले और वो इसे उतना ही प्यार दें।'
विज्ञापन

दृश्यम 3 अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
ट्रेलर में क्या खास?
  • बुधवार को रिलीज हुआ ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर काफी इंटेंस नजर आ रहा है।
  • इस बार तब्बू इंसाफ नहीं, बल्कि अजय और उनके परिवार से बदला लेना चाहती हैं।
  • इसी बीच तब्बू की ओर से उनके नए वकील की एंट्री होती है, जो प्रकाश राज का किरदार होने वाला है।
  • वहीं फिल्म के आखिरी पार्ट में जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
  • वो फिल्म में एसपी क्राइम ब्रांच के किरदार में नजर आएंगे, जो अजय के परिवार को गिरफ्तार करने के लिए अपनी पूरी जान लगा देता है। 
कुल मिलाकर विजय यानी अजय देवगन के लिए अब ये खेल दिमाग का नहीं, नसीब का बन चुका है। इसका मतलब इस बार लड़ाई ज्यादा इंटेंस और कांटे की टक्कर की होने वाली है। अब देखना होगा कि इस लड़ाई में कौन जीतेगा।

यह खबर भी पढ़ें: दृश्यम 3: गोवा में स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर, क्या अजय देवगन जीत पाएंगे आखिरी लड़ाई?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें