Donald Trump Jr: भारत दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे वंतारा वाइल्डलाइफ पहुंचे हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने जानवरों की तारीफ की है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर भारत दौरे पर हैं। आज वह अंबानी परिवार के मेहमान बन कर गुजरात के जामनगर में पहुंचे। यहां उन्होंने अनंत अंबानी के वंतारा वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर का दौरा किया।
विज्ञापन
Trending Videos
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने की तारीफ
दौरे के दौरान, ट्रंप जूनियर ने 3,000 एकड़ के वंतारा कैंपस को देखा, जो रिलायंस जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के पास मौजूद है। उन्होंने जानवरों की भलाई के लिए इसकी तारीफ की। उन्होंने इसे अविश्वसनीय बताया और कहा 'ये जानवर हमसे बेहतर जीते हैं।'
जानवरों को उनका माहौल मिला
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा 'इन सभी जानवरों का संरक्षण, उन्हें बचाना और उन्हें जीवन देना, मेरे जीने के तरीके से बेहतर है। यह देखना बहुत शानदार है कि यहां जानवरों को उनका माहौल मिला है। आप इनकी आंखों में देखिए, यहां जिंदगी मिलेगी जो कहीं और नहीं मिलेगी।