बॉलीवुड में जहां एक ओर फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है, वहीं इस फिल्म का टाइटल ट्रैक सैयारा भी अलग ही पॉपुलेरिटी हासिल कर चुका है। अब हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी की पत्नी और एक समय की जानी-मानी अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक का रीमिक्स एक नाइट क्लब में चलाकर पार्टी का माहौल ही बदल दिया।
उदिता ने चलाया गाने का रीमिक्स
कभी फिल्मों में अपने अभिनय से दिल जीतने वाली उदिता गोस्वामी अब पूरी तरह से म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर डीजे (DJ) के रूप में खुद को स्थापित कर लिया है। और आज वो देश-विदेश में अपने लाइव शोज के लिए मशहूर हैं। अब फिल्म ‘सैयारा’ की ऐतिहासिक सफलता के मौके पर उदिता ने इस जश्न को और खास बना दिया। उन्होंने इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को अपने अंदाज में रीमिक्स कर पार्टी में चलाया और जैसे ही उन्होंने म्यूजिक कंसोल संभाली, पूरा माहौल बदल गया। सभी सैयारा के इस वर्जन पर पर झूमने लगे।
ये खबर भी पढ़ें:
Eisha Singh: नाक से खून; आंंखों से आंसू, दहाड़े मार-मार कर रोती नजर आईं अभिनेत्री ईशा सिंह
पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
उदिता ने इस खास मौके का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वो खुद भी पूरी एनर्जी के साथ डांस करती दिख रही हैं। पार्टी में जैसे ही उनका बनाया रीमिक्स प्ले हुआ, वहां मौजूद लोग झूम उठे। गाने का ट्रांसफॉर्मेशन इतना जबरदस्त रहा कि सोशल मीडिया पर अब लोग लगातार उदिता की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स ने कमेंट करते हुए उदिता की तारीफ की है। वहीं बहुत सारे लोगों ने उनके पोस्ट पर रेड हार्ट वाले इमोजी भी शेयर किए।
फिल्म 'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'सैयारा' ने कल रविवार को 17वें दिन आठ करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज के शुरुआती आंकड़ो में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 300.11 करोड़ रुपये हो गया है।