तारक मेहता की कास्ट ने सुनाए दिवाली के किस्से
- फोटो : अमर उजाला
पिंकू-गोगी, सोनू और गोली ने शेयर किए किस्से
पिंकू उर्फ अजर कहते हैं,
'दिवाली मुझे बहुत पसंद है। इस त्योहार पर हर तरफ रोशनी होती है और मुझे लाइट्स बहुत पसंद हैं। दिवाली सबके जीवन में पॉजिटिविटी और खुशियां लेकर आती है। घरों में मिठाइयां आती हैं और लोग एक-दूसरे से मिलते हैं। इसलिए यह त्योहार मेरे लिए खास है।'
गोगी उर्फ समय को शो की शूटिंग के दौरान हुआ एक हादसा याद है। वह बताते हैं,
'एक बार दिवाली की शूटिंग के दौरान पटाखे जलाते हुए मेरा पैर बुरी तरह जल गया था। उसके बाद से पटाखों को लेकर डर बैठ गया और मैंने उन्हें जलाना छोड़ दिया। हालांकि, दिवाली बहुत खूबसूरत त्योहार है। हमें खुशियां मनाने के लिए एक मौका चाहिए और दिवाली ऐसा ही मौका है।'
सोनू उर्फ खुशी माली कहती हैं,
'मुझे सोन पापड़ी पसंद है। पता नहीं लोग इसे इतना ट्रोल क्यों करते हैं। कोई ऑफर करे तो मैं जरूर खाऊंगी। वैसे, मैं मीठा ज्यादा नहीं खाती। हमारे ग्रुप में मिठाई खाने वाला एक ही इंसान है और वह गोली है, जो मेरे हिस्से की मिठाई भी खा जाता है।'
वही गोली उर्फ धर्मित तूरखिया जोड़ते है,
'मुझे मिठाई खाना बहुत पसंद है। जब भी किसी के घर मेहमान बनकर जाते हैं, वहां मिठाइयां जरूर होती हैं। दिवाली पर हम खूब मस्ती करते हैं। हम पटाखे जलाते हैं, मिठाइयां खाते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं।'
तारक मेहता की कास्ट ने सुनाए दिवाली के किस्से
- फोटो : अमर उजाला
तारक मेहता की कास्ट ने सुनाए दिवाली के किस्से
- फोटो : अमर उजाला
बदल गई है दिवाली मनाने की परंपरा
मंदार के मुताबिक, पहले और आज की दिवाली में काफी फर्क आ गया है। वह कहते हैं,
'पहले तिल के तेल के दीये जलाए जाते थे और घर के बड़े-बुजुर्ग पारंपरिक तरीके से सजावट करते थे। अब इलेक्ट्रॉनिक दीये आ गए हैं। पहले शंकरपाळी, चिवड़ा और सेव जैसी चीजें घर में बनती थीं, अब बाजार में सब मिल जाता है। हालांकि, दिवाली आज भी रोशनी का त्योहार है। हर तरफ सजावट देखकर अलग ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।'
ये भी पढ़ें- रामायण: 'हर छोटी चीज मायने रखती है', इंद्र का रोल निभाने पर कुणाल ने जताया आभार; शूटिंग याद कर कही दिल की बात
सोशल मीडिया पर त्योहार मनाने के चलन पर मंदार कहते हैं,
'हर किसी का त्योहार मनाने का अपना तरीका है। किसी को अपनी खुशियां सोशल मीडिया पर शेयर करना अच्छा लगता है, तो किसी को बिना दिखाए त्योहार मनाने में मजा आता है। किसी को रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताना पसंद है, तो किसी को दोस्तों के साथ। इसमें सही या गलत कुछ नहीं है। आप जिस तरह खुश रह सकते हैं, उसी तरह त्योहार मनाइए।'