फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Tripathi: इटली में लूटपाट के बाद दिव्यांका और विवेक भारत लौटे, घर वापसी पर ली राहत की सांस

Tue, 16 Jul 2024 11:41 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इटली में हुई लूटपाट की घटना के बाद अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया भारत वापस लौट आए हैं। लूटपाट की घटना में उनका पासपोर्ट भी चोरी हो गया था।


 
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भारत लौटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के साथ यूरोप में लूटपाट हुई थी। उनके साथ हुई लूटपाट में उनका पासपोर्ट भी चोरी हो गया था। अपने इस मुश्किल भरी यात्रा से दोनों भारत वापस लौट आए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। भारत वापसी पर दिव्यांका काफी खुश नजर आ रही थीं। वहीं, विवेक भी राहत की सांस भरते हुए दिखे।
विज्ञापन


लाखों का सामान हुआ था चोरी
यूरोप यात्रा के दौरान लूटपाट का शिकार हुए दोनों दंपतियों ने मदद की गुहार लगाई थी। इस डकैती में दिव्यांका और विवेक के कपड़े और पर्स चोरी हो गए, जिनमें कुछ नकदी, कार्ड और पासपोर्ट भी थे। यात्रा के दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उनकी कार से कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड समेत लाखों का सामान निकाल लिया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख बताई गई थी।
मुंबई के इस्कॉन मंदिर में भक्तों की सेवा करती दिखीं कार्दशियन बहनें
विज्ञापन


शादी की सालगिरह मनाने गए थे इटली
दिव्यांका और विवेक अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाने  के लिए इटली गए थे। दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना का जिक्र किया था। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था कि उनकी सारा सामान चोरी हो गया है और वह जल्द ही दूतावास से मदद की उम्मीद करती हैं।
विज्ञापन


भारत वापसी पर प्रशंसकों के साथ ली सेल्फी
भारत वापसी पर दिव्यांका और विवेक को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी किया। पैपराजी ने जब उनसे इटली में हुई घटना के बारे में पूछा तो दिव्यांका ने कहा, ‘बहुत लंबी कहानी है।’ दिव्यांका को एयरपोर्ट पर देख उनके प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने पहुंच गए। दिव्यांका और विवेक ने बड़ी ही शांति के साथ अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली।
Fawad Khan: भारतीय निर्माताओं से मैसेज और फोन पर बात करते हैं PAK अभिनेता फवाद, 'एनिमल' देखने की है इच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें