दिशा पाटनी और वामिका गब्बी इस वक्त बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेसेस हैं। दोनों के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। फैंस भी इन दोनों को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में दिशा पाटनी और वामिका गब्बी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया और पैपराजी पेज पर वायरल हुए।
दिशा पाटनी ने दिखाया छुपा हुआ टैलेंट
सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी का जो वीडियो वायरल है। उसमें वह एक प्रोफेशनल बॉस्केटबॉल गेम में हिस्सा ले रही हैं। अच्छा गेम खेलती हुई भी दिशा दिख रही हैं। अब तक दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक के कारण चर्चा में रहती थीं लेकिन पहली बार फैंस को उनकी बॉस्केटबॉल हॉबी और टैलेंट के बारे में पता चला है।
ये खबर भी पढ़ें:
Disha Patani: दिशा पाटनी की हॉलीवुड में एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म से करेंगी डेब्यू
सिंगर बादशाह से दिशा का मुकाबला
दिशा पाटनी की टीम का मुकाबला जिस दूसरी टीम से है, उसमें सिंगर बादशाह भी नजर आ रहे हैं। वह भी बॉस्केटबॉल हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। दिशा ने रेड कलर की बॉस्केबॉल गेम वाली ड्रेस पहनी है, वहीं बादशाह ब्लू ड्रेस में दिख रहे हैं।
वामिका की क्यूटनेस पर फिदा फैंस
वीकएंड पर दिशा पाटनी ही नहीं वामिका गब्बी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वामिका अपने कुछ फैंस के बीच में नजर आईं। एक्ट्रेस से जमकर क्यूट पोज अपने फैंस के साथ दिए। फैंस के साथ वामिका का यह बिहेवियर सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आया। हाल ही में वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज हुई।